हरिद्वार, 06 अक्टूबर 2026। संजीव मेहता।कुंभ मेला-2027 की तैयारियों के तहत बिल्केश्वर क्षेत्र में चल रहे अवस्थापना विकास कार्यों को लेकर मंगलवार को बिल्केश्वर कॉलोनी के प्रतिनिधिमंडल ने मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र में कराए जा रहे सड़क, फुटपाथ और सौंदर्यीकरण कार्यों की सराहना करते हुए राज्य सरकार का आभार जताया।हरिद्वार सहकारी गृह निर्माण समिति की अध्यक्ष श्रीमती अंजना चड्ढा, सचिव श्री महेन्द्र अरोड़ा और कोषाध्यक्ष श्री संजीव वर्मन के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि इन विकास कार्यों से स्थानीय निवासियों के साथ-साथ बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को भी सुरक्षित और सुविधाजनक आवागमन मिलेगा। प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र में सुविधाओं के और विस्तार का भी आग्रह किया।6.5 किमी में विकसित हो रहा फुटपाथकुंभ मेला-2027 के तहत भगत सिंह चौक से बिल्केश्वर-मां मंसा देवी मार्ग तक करीब 6,500 मीटर यानी 6.5 किमी लंबाई में पैडेस्ट्रियन फ्रेंडली फुटपाथ विकसित किया जा रहा है। परियोजना के लिए 7.84 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।इस परियोजना में—रेज्ड फुटपाथ का निर्माणदोनों ओर पेव्ड शोल्डर्सक्षतिग्रस्त सुरक्षा दीवारों का पुनर्निर्माणमां मंसा देवी मार्ग का सुधारीकरणकेसी नालियों का निर्माणआवश्यक स्थानों पर सड़क निर्माणजैसे कार्य शामिल हैं।स्थानीय लोगों ने जताई खुशीप्रतिनिधिमंडल ने कहा कि फुटपाथ बनने के बाद क्षेत्र में पैदल आवाजाही अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक होगी। इससे स्थानीय लोगों के साथ श्रद्धालुओं को भी लाभ मिलेगा। साथ ही बिल्केश्वर क्षेत्र मॉर्निंग वॉक के लिए भी बेहतर गंतव्य के रूप में विकसित हो सकेगा।प्रतिनिधिमंडल ने परियोजना की लागत को लेकर कुछ लोगों द्वारा कथित रूप से गलत एवं बढ़ा-चढ़ाकर जानकारी प्रसारित किए जाने पर भी आपत्ति जताई। उन्होंने इसे भ्रम फैलाने वाला प्रयास बताते हुए विकास कार्यों की वास्तविकता सामने रखने की बात कही।स्थानीय जरूरतों का भी रखा जा रहा ध्यानमेलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने कहा कि कुंभ मेला-2027 की तैयारियों में श्रद्धालुओं की सुविधाओं के साथ-साथ स्थानीय नागरिकों की दीर्घकालीन आवश्यकताओं को भी ध्यान में रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी व्यवस्था की गई है।प्रतिनिधिमंडल में समिति के पदाधिकारी श्री वीरेन्द्र कुमार चड्ढा, श्री विवेक मिश्रा, श्री भारत केसवानी, श्रीमती गंगा सिंघल और श्री रणजीत सिंह सहित अन्य लोग शामिल रहे। इस दौरान अपर मेलाधिकारी श्री दयानंद सरस्वती भी उपस्थित रहे। Post Views: 1,002 Post navigation हरिद्वार में आज से शुरू हुआ खनन सत्र 2026-27, डीएम ने दिए सख्त निर्देश कुंभ-2027 से पहले बदलेगी हरिद्वार की सड़कों की तस्वीर, 78 किमी में 12 मार्गों पर काम तेज