हरिद्वार।संजीव मेहता।हरिद्वार में दोस्ती को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। कपड़े के बिज़नेस में पार्टनर रहे दो दोस्तों में से एक ने डेढ़ लाख रुपये की उधारी नहीं चुकानी पड़े, इसलिए अपने ही दोस्त को नशे की ओवरडोज देकर मौत के घाट उतार दिया।ज्वालापुर पुलिस ने पूरे मामले का 48 घंटे में सफल खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।🔶 गुमशुदगी से हत्या तक पहुँचा मामला24 दिसंबर को सहजल उर्फ साहिल भदौरिया (25) घर से दोस्त के साथ निकला, फिर वापस नहीं लौटा।परिजनों की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज हुई।30 दिसंबर को सहजल का शव लाल पुल ज्वालापुर के पास झाड़ियों में मिला।परिजनों की आशंका पर मुकदमा हत्या में तरमीम कर विवेचना शुरू की गई।🔶 आरोपी बना दोस्त — नशे की ओवरडोज से की हत्याजांच के दौरान पुलिस ने 2 जनवरी को आर्य गिरी को पुराना रानीपुर मोड़ रेलवे अंडरपास से गिरफ्तार किया।पूछताछ में आरोपी ने चौंकाने वाला खुलासा किया—➡ पुराने दोस्त, साथ में नशा शुरू कियादोनों ने कई बार एविल इंजेक्शन और स्मैक का नशा एक साथ किया था।➡ डेढ़ लाख की उधारी छुड़ाने के लिए रची साजिशआर्य गिरी ने बताया कि सहजल से उसके ₹1.5 लाख उधार थे।इससे बचने के लिए उसने एविल + स्मैक की हेवी डोज़ तैयार की।➡ पहले खुद ली हल्की डोज, पूरी भारी डोज दोस्त को लगा दीइतनी डोज़ कि वह जानलेवा हो—सहजल वहीं बेहोश होकर गिर पड़ा, और आरोपी डरकर उसकी स्कूटी लेकर घर भाग गया।🔶 मौके से बरामद हुआ नशे का सामानआरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने घटनास्थल से बरामद किया—01 खाली एविल इंजेक्शन (10ml)02 खाली सिरिंज सूई सहित02 प्लास्टिक रेपर🔶 गिरफ्तार आरोपीआर्य गिरी, पुत्र विनोद गिरीनिवासी – दुर्गाघाट, श्मशान रोड, खड़खड़ी, हरिद्वारउम्र – 25 वर्ष🔶 पुलिस टीमव0उ0नि0 खेमेन्द्र गंगवार – विवेचकउ0नि0 समीप पाण्डेय – चौकी प्रभारी रेल ज्वालापुरका0 838 अमित गौड़का0 474 राजेश बिष्ट Post Views: 574 Post navigation 💥 हरिद्वार जमीन घोटाला: निलंबित IAS अधिकारियों को राहत नहीं, बहाली पर बड़ा फैसला टला कांग्रेस की ‘बुद्धि-शुद्धि’ हेतु भाजपा ने किया वैदिक हवन, जनविरोधी राजनीति के खिलाफ जताया आक्रोश