हरिद्वार | 24 फरवरी 2026, संजीव मेहता। हरिद्वार पुलिस एक बार फिर आमजन के भरोसे पर खरी उतरी। साइबर ठगी का शिकार हुए एक पीड़ित को पूरी ₹50,000 की धनराशि वापस दिलाकर पुलिस ने मुरझाए चेहरे पर मुस्कान लौटा दी।यह कार्रवाई SSP नवनीत सिंह के नेतृत्व में त्वरित और प्रभावी समन्वय का परिणाम है।💻 कैसे हुआ ऑनलाइन फ्रॉड?दिनांक 25.01.2026 को पंकज कुमार पुत्र मेघराज, निवासी सहारनपुर (जो मंगलौर क्षेत्र की एक फैक्ट्री में कार्यरत हैं) के साथ पीएफ चालान प्रेषित करने के बाद ₹50,000 का ऑनलाइन फ्रॉड हो गया।घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित ने तत्काल कोतवाली मंगलौर को सूचित किया।⚡ पुलिस की त्वरित कार्रवाईथाने में नियुक्त कांस्टेबल ज़फर हुसैन ने बिना समय गंवाए संबंधित बैंक/एजेंसी से तत्काल पत्राचार कर संदिग्ध खाते को फ्रीज़ कराया।कुशल तकनीकी सहयोग और तेज समन्वय के चलते 24.02.2026 को पूरी ₹50,000 की रकम पीड़ित को वापस दिलाई गई।😊 पीड़ित ने जताया आभारधनराशि वापस मिलने पर पीड़ित ने उत्तराखंड पुलिस का आभार व्यक्त किया और पुलिस की तत्परता की सराहना की।📢 हरिद्वार पुलिस की अपील⚠️ किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें⚠️ ऑनलाइन लॉटरी, इनाम या प्रलोभन के झांसे में न आएं⚠️ अनजाने कॉल पर बैंक डिटेल साझा न करें📞 साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करें।🚔 संदेश साफ हैसतर्क नागरिक + तत्पर पुलिस = सुरक्षित समाज Post Views: 812 Post navigation 🚨 कोतवाली रानीपुर की बड़ी कामयाबीएटीएम तोड़कर नगदी ले जाने की साजिश नाकाम, शातिर चोर गिरफ्तार SMJN कॉलेज का वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आगाज़,प्राचार्य प्रो. डॉ.बत्रा ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथ