रुड़की/भगवानपुर, हर्षिता। । हरिद्वार जिले में अनाधिकृत निर्माण और अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ विकास प्राधिकरण ने सख्त कार्रवाई की है। 27 अगस्त 2026 को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ग्राम नाथूखेड़ी, मंगलौर तहसील रुड़की में करीब 20×30 फीट क्षेत्र में किए जा रहे आवासीय निर्माण तथा सिसौना, तहसील भगवानपुर में आरआईसी स्कूल से आगे लगभग 10 से 15 बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी के खिलाफ कार्रवाई की गई।
प्राधिकरण के मुताबिक दोनों मामलों में अनाधिकृत निर्माणकर्ताओं के विरुद्ध अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत वाद दायर किए जा चुके थे। बार-बार निर्देश दिए जाने के बावजूद निर्माण कार्य बंद नहीं किया गया, जिसके बाद प्राधिकरण की टीम मौके पर पहुंची।
कार्रवाई के दौरान अनाधिकृत निर्माण को सील किया गया और जेसीबी की मदद से अवैध प्लॉटिंग एवं विकास कार्य को ध्वस्त किया गया। मौके पर मौजूद निर्माणकर्ताओं को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि प्राधिकरण से स्वीकृति प्राप्त किए बिना किसी भी प्रकार का निर्माण या विकास कार्य न किया जाए।
प्राधिकरण ने संकेत दिया है कि अनाधिकृत निर्माण के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।