दिव्या टाइम्स इंडिया । कोलकाता. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के प्रति विरोध जताने के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) समर्थकों ने रविवार को नया तरीका इस्तेमाल किया और टीएमसी प्रमुख की तस्वीर को सांकेतिक रूप से शहद पिलाया, ताकि उनकी ‘भाषा मधुर हो’ जाए. कोलकाता में भाजपा की युवा शाखा द्वारा निकाली गई एक रैली के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे उन्हें बांग्ला भाषा की समृद्धि की याद दिलाने के लिए 19वीं सदी के विद्वान ईश्वरचंद्र विद्यासागर द्वारा लिखित एक लोकप्रिय पुस्तक ‘बर्णपरिचय’ की प्रतियां भी ले गए थे. भाजपा के युवा नेता इंद्रनील खान ने संवाददाताओं से कहा कि ‘मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जिस तरह से पीएम मोदी जैसे सम्मानित नेता के बारे में बात की है, हम उसकी निंदा करते हैं. यह बंगाल की संस्कृति और हमारी विरासत के खिलाफ है.’ उन्होंने कहा कि ’यह विद्यासागर जैसे दिग्गजों के आदर्शों के भी खिलाफ है, जिन्होंने बंगालियों को समृद्ध भाषा से परिचित कराने के लिए ‘बर्णपरिचय’ प्रस्तुत किया था. हम एक प्रतीकात्मक कदम के रूप में मुख्यमंत्री की तस्वीर को शहद पिला रहे हैं.’ Post Views: 359 Post navigation हरिद्वार में भाजपा ने लोकसभा चुनाव की त्यारी की शुरू,कार्यालय का किया उद्घाटन भाजपा में शामिल हुए नेताओं का पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने किया स्वागत