हरिद्वार, संजीव मेहता । कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने माना है कि कांग्रेस सुस्त हो गई है. कांग्रेस आलसी हो गई है. मगर, उनके साथ आए गठबंधन के लोग उनको जगा रहे हैं. कह रहे हैं- उठो, जागो, लड़ो और जीतो. उनका दावा है कि हम हरिद्वार सीट जीत रहे हैं और उत्तराखंड की चार अन्य सीटों पर भी जीत रहे हैं. टिहरी में हम आगे हैं और अल्मोड़ा में कांटे की टक्कर है.

कांग्रेस में मची भगदड़ को लेकर हरीश रावत का कहना है कि चुनाव के वक्त में इस तरह की घटना हो जाती है. कुछ लोगों के अपने स्वार्थ बन जाते हैं. उसका कोई बड़ा असर नहीं पड़ता है और भाजपा तो इस समय येन केन प्रकारेण यह इंप्रेशन देना चाहती है कि विपक्ष कमजोर हो गया है.

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने आज भेल क्षेत्र में एटक के सदस्यों के साथ बैठक करके कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र रावत के लिए समर्थन मांगा है. उन्होंने लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए वोट देकर वीरेंद्र रावत को विजई बनाने के लिए आवाहन किया है. 

हरिद्वार लोकसभा सीट को लेकर हरीश रावत का कहना है कि हरिद्वार लोकसभा सीट जीतेंगे और फिर यह अतिरिक्त ताकत हम लोगों को मिली है. यह बहुत बड़ा बूस्टर है बहुत बड़ी ताकत हो सकती है. अभी तक यह ताकत हमारे खिलाफ जाती थी. हमारे वोटरों को बांटती थी.