हरिद्वार, 11 सितंबर 2026,संजीव मेहता।। हरिद्वार जिले में अनाधिकृत निर्माण के खिलाफ प्राधिकरण ने सख्त रुख अपनाते हुए दो अलग-अलग स्थानों पर चल रहे निर्माण कार्यों को सील कर दिया। प्राधिकरण की टीम ने शान्तरशाह-सहदेवपुर रोड और लंढौरा रोड, रुड़की में बिना स्वीकृति किए जा रहे निर्माण पर कार्रवाई की।जानकारी के अनुसार शान्तरशाह, सहदेवपुर रोड, तहसील रुड़की में श्री सुरेश द्वारा करीब 30×50 फीट क्षेत्र में प्रथम एवं द्वितीय तल का निर्माण कराया जा रहा था।वहीं, लंढौरा रोड, तहसील रुड़की में श्री तोकीर/हितबद्ध व्यक्ति द्वारा करीब 30×20 फीट क्षेत्र में दुकानों का निर्माण किया जा रहा था।प्राधिकरण द्वारा दोनों अनाधिकृत निर्माणों के विरुद्ध अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए वाद दायर किए गए थे। मौके पर निर्माण कार्य बंद करने के लिए लगातार निर्देश दिए जाने के बावजूद निर्माण जारी रहने पर प्राधिकरण की टीम ने सख्ती दिखाई।निर्माण सील, बिना स्वीकृति काम करने पर चेतावनीप्राधिकरण की टीम ने दोनों स्थलों पर अनाधिकृत निर्माण को सील कर दिया। मौके पर मौजूद निर्माणकर्ताओं को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि प्राधिकरण से विधिवत स्वीकृति प्राप्त किए बिना किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य न किया जाए।प्राधिकरण की कार्रवाई से अनाधिकृत निर्माणकर्ताओं में हड़कंप की स्थिति बनी रही। अधिकारियों ने संकेत दिया कि बिना अनुमति निर्माण करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। Post Views: 796 Post navigation कुंभ-2027 की तैयारियों में तेजी: रुड़की-मंगलौर के बस अड्डे और सड़कों का होगा कायाकल्प उत्तराखंड UKSSSC Exam केस, पूर्व CM हरीश रावत के EX OSD के घर ED की रेड, लग्जरी घड़ियां-सोना और कैश मिला