हरिद्वार, संजीव मेहता। धर्मनगरी हरिद्वार के बैरागी कैंप क्षेत्र में मंगलवार शाम गंगा नदी के तेज बहाव में बोलेरो वाहन समेत तीन लोगों के बहने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही थाना कनखल पुलिस, जल पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची और संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान चलाया। टीम ने दो युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि बोलेरो चालक अभी भी लापता है। उसकी तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी है।वाहन धोने के लिए गंगा में उतरे थे तीनोंपुलिस के अनुसार, 27 अक्टूबर 2026 को शाम के समय बैरागी कैंप में कुंभ मेले के कार्य में लगे मजदूरों और कर्मचारियों ने सूचना दी कि बड़े टापू के सामने गंगा नदी में एक बोलेरो वाहन बह गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और बचाव दल सक्रिय हो गए।प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, बोलेरो चालक पुष्कर सिंह (38 वर्ष), निवासी गांव सिमलखेत, थाना चौखुटिया, जनपद चमोली, सोनप्रयाग से सवारियां लेकर हरिद्वार आया था। सवारियों को छोड़ने के बाद चालक और दो युवक वाहन धोने के लिए गंगा नदी में उतरे थे। इसी दौरान अचानक तेज हुए जल प्रवाह में तीनों वाहन समेत बहने लगे। दो युवकों को बचाया, चालक की तलाश जारीसंयुक्त रेस्क्यू अभियान के दौरान टीम ने हिमांशु रावत (23 वर्ष), निवासी ग्राम आगर चट्टी, थाना गैरसैंण, जनपद चमोली और राकेश सिंह (28 वर्ष), निवासी जनपद चमोली को नदी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया।वहीं, बोलेरो चालक पुष्कर सिंह का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। पुलिस, जल पुलिस और SDRF की संयुक्त टीम उसकी तलाश में जुटी हुई है। घटना की सूचना चालक के परिजनों को भी दे दी गई है।अपील: गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने और तेज बहाव के दौरान नदी में वाहन उतारने या उसके किनारे जोखिम लेने से बचें। थोड़ी-सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है। Post Views: 912 Post navigation हरिद्वार: पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी, 4 शराब तस्कर और 2 सट्टेबाज गिरफ्तार