हरिद्वार, संजीव मेहता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि बॉर्डर पर तैनात सेना को आदेश दिया गया है कि गोली आएगी तो उसका जवाब गोलों से दिया जाएगा। दुष्मन को मुहंतोड़ जवाब देने का काम किया जाएगा। बिना किसी का नाम लिए उन्होंने कहा कि भगवान राम का मंदिर नहीं बनने दिया गया, लेकिन आज सभी के सामने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भव्य मंदिर बनाने का काम हुआ है। देश में अनेकों विकास कार्य हुए हैं।

हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के ग्राम शाहपुर के एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को हिन्दुस्तान का श्रेष्ठ राज्य बनाने का काम किया जाएगा। कहा कि हमारे बच्चों के भविष्य खराब करने वाले नकल माफियाओं को जेल भेजने का काम किया गया है। उन्होंने कहा कि अगला एक समय जब पोलियो देश में आया तो 15 साल लग गए, उसर्व लेख दवा बनाने और बच्चों को पिलाने में, लेकिन विश्व में कोरोना फैल प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में वैक्सीन तैयार हुई और सभी को निशुल्क लगाने का काम हुआ।