हरिद्वार संजीव मेहता।हरिद्वार में मा० सांसद खेल महोत्सव 2025 के सफल आयोजन को लेकर विकासभवन सभागार में एक महत्वपूर्ण तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक में जानकारी दी गई कि जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं योगस्थली खेल परिसर एवं स्पोर्ट्स स्टेडियम रोशनाबाद, हरिद्वार में 23 से 25 दिसंबर 2025 तक आयोजित होंगी। इस खेल महोत्सव में फुटबॉल, वालीबॉल, कबड्डी, खो-खो, रस्साकसी, पिट्टू सहित 100 मीटर व 400 मीटर दौड़, कुर्सी दौड़ और चम्मच दौड़ जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।25 दिसंबर 2025 को माननीय प्रधानमंत्री खिलाड़ियों को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करेंगे, जबकि विजेता एवं उप-विजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। बैठक में उपस्थित श्री मदन कौशिक,मा० विधायक हरिद्वार श्री आदेश चौहान,मा० विधायक रानीपुर श्रीमती किरण जैसल,मा० महापौर नगर निगम हरिद्वार श्री आशुतोष शर्मा,श्री विमल, पूर्व राज्य मंत्री, डॉ० मधु सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा रुड़की, डॉ० ललित नारायण मिश्र, मुख्य विकास अधिकारी हरिद्वार,श्री आशुतोष भंडारी, मुख्य शिक्षा अधिकारी हरिद्वार,श्री रती लाल शाह, जिला सूचना अधिकारी हरिद्वार,श्री प्रमोद चन्द्र पाण्डेय, जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी हरिद्वार,श्रीमती शबाली गुरूंग, जिला क्रीड़ा अधिकारी हरिद्वार,एवं श्री प्रदीप कुमार, उप क्रीड़ा अधिकारी हरिद्वार सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। Post Views: 1,335 Post navigation एस एम जे एन कॉलेज में ‘विजय दिवस’ पर वीरों को नमन HRDA में सुशासन कैंप का आयोजन, 14 मानचित्र स्वीकृत – 19 निर्गत (कुल 33 मानचित्र)