हरिद्वार, हर्षिता।पहाड़ की बेटी अंकिता भंडारी की हत्या के दोषियों को भले ही सज़ा मिल गई हो, लेकिन इस जघन्य हत्याकांड से जुड़े तथाकथित VIP को बड़ी चालाकी से भाजपा ने बचा लिया।पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर की पत्नी उर्मिला राठौर का सामने आया वीडियो, जिसमें वह सुरेश राठौर से बातचीत के दौरान उस तथाकथित VIP का नाम लेने का दावा कर रही हैं, इस पूरे मामले पर फिर से गंभीर सवाल खड़े करता है।क्या अब भी उत्तराखंड सरकार आँखें मूँदकर बैठी रहेगी?क्या सरकार इस केस में CBI जाँच की सिफ़ारिश करेगी या फिर सच से डरती रहेगी?जिस नेता ने बेशर्मी से कहा था—“VIP कमरा होता है, व्यक्ति नहीं”,आज उससे जवाब माँगना उत्तराखंड की जनता का हक़ है। जब तक उस VIP, और उसे बचाने वाले सत्ता-संरक्षित चेहरों को सज़ा नहीं मिलती, तब तक यह माना जाएगा कि इस सरकार के हाथ पहाड़ की बेटी के खून से सने हुए हैं।अब समझ में आता है कि भाजपा ने जिस कमरे में अपराध हुआ था, वहाँ इतनी जल्दबाज़ी में बुलडोज़र क्यों चलाया।कौन-सी सच्चाई थी जिसे मिटाने की इतनी जल्दी थी? और किस VVIP का नाम सामने आने से डर था?अंकिता भंडारी हमारे प्रदेश के पहाड़ की एक बेटी थी। मुझे लगता है और पूरे प्रदेश के लोगों को भी लगता होगा कि सरकार को उन नामों पर कार्रवाई करनी चाहिए। सिर्फ़ नाम लेने से नहीं, बल्कि उच्च स्तरीय और निष्पक्ष जांच से सच्चाई सामने आनी चाहिए। अंकिता के माता-पिता, पूरा प्रदेश और हम पूरी कांग्रेस पार्टी शुरू से ही CBI जांच की मांग करते रहे हैं। अब समय आ गया है कि सरकार CBI से पूरी और निष्पक्ष जांच कराए, ताकि पहाड़ की बेटी अंकिता को पूरा न्याय मिल सके। ध्रुव कुमार “शैंकी”कांग्रेस प्रदेश महामंत्री, उत्तराखण्डसदस्य:- aicc Post Views: 138 Post navigation निष्पक्ष परीक्षा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला : श्री महन्त रविन्द्रपुरी बड़ी खबर (हरिद्वार) पारिवारिक कलह से चढ़ा युवक टावर पर, वीडियो देख रह जाएंगे दंग।।