पथरी पुलिस ने सूझबूझ से बचाई जानहरिद्वार। संजीव मेहता। थाना पथरी क्षेत्र में पारिवारिक कलह के चलते उत्पन्न तनाव के दौरान शराब के नशे में एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही हरिद्वार पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पथरी पुलिस द्वारा सूझबूझ, धैर्य एवं मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए युवक से संवाद स्थापित किया गया। पुलिस टीम ने शांतिपूर्ण तरीके से समझा-बुझाकर युवक को सकुशल नीचे उतारते हुए रेस्क्यू किया।रेस्क्यू के बाद युवक की मौके पर ही काउंसलिंग की गई तथा परिजनों को बुलाकर उसे उनके सुपुर्द कर दिया गया। समय रहते पुलिस की तत्पर कार्रवाई से एक बड़ा हादसा होने से टल गया।स्थानीय लोगों ने पुलिस की संवेदनशील और जिम्मेदार भूमिका की सराहना की है। Post navigation Ankita भंडारी case me आखिर VIP क्यों बचाया भाजपा ने:ध्रुव कुमार शौंकी 📰 रुड़की में अवैध व्यावसायिक निर्माण पर प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई