रुड़की, संजीव मेहता।76वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर रुड़की नगर निगम द्वारा भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। प्रातः नगर निगम परिसर से विभिन्न मार्गों से होते हुए प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंज उठा।इसके उपरांत नगर निगम कार्यालय परिसर में मेयर अनीता ललित अग्रवाल ने ध्वजारोहण कर राष्ट्र को नमन किया। उन्होंने देश के शहीदों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया गया।मेयर ने निगम के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता, स्वच्छता एवं ‘बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ’ की शपथ दिलाई। उन्होंने नगरवासियों से अपील करते हुए कहा कि“पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के लिए सभी को जागरूक होकर जिम्मेदारी निभानी होगी। आज गणतंत्र दिवस पर हम यह संकल्प लें कि रुड़की नगर निगम न केवल प्रदेश बल्कि पूरे देश में नंबर-वन बने।”इस अवसर पर नगर आयुक्त राकेश चंद्र तिवारी ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें शहीदों के बलिदान की याद दिलाता है और उनके आदर्शों पर चलने की प्रेरणा देता है।वहीं मेयर प्रतिनिधि ललित मोहन अग्रवाल ने कहा कि जनता ने जो सेवा का अवसर दिया है, उस पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि रुड़की को नंबर-वन बनाने में कर्मचारियों के साथ-साथ जनता का सहयोग भी अत्यंत आवश्यक है।इसके पश्चात वीटीगंज (सुभाषगंज) में सार्वजनिक ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां मेयर ने झंडा फहराकर नगरवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में स्कूल-कॉलेज की छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिसने सभी का मन मोह लिया।कार्यक्रम का संचालन दिनेश कौशिक (पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष) द्वारा किया गया।नगर निगम परिसर में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में सहायक नगर आयुक्त शिवानी सालार, वाणिज्य अधिकारी एस.पी. गुप्ता, पार्षद डॉ. नवनीत शर्मा, संजीव राय, शिवम अग्रवाल, शैलेंद्र रावत, डॉ. विक्रांत सिरोही, अब्दुल कय्यूम, गिरधर गोपाल, गुरु दयाल, मोहन सिंह, राजीव भटनागर, शिवकुमार कश्यप, मनसा नेगी सहित सभी अधिकारी, कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। Post Views: 711 Post navigation हरिद्वार जिले से बड़ी खबर सामने आई.मंदिर में घुसकर युवक ने शिवलिंग को खंडित किया. हरिद्वार पुलिस को मिली बड़ी सफलता,सामूहिक दुष्कर्म के 02 आरोपी दबोचे, भेजा जेल