हरिद्वार। संजीव मेहता। कांवड़ मेला-2026 में जहां करोड़ों शिवभक्त आस्था की डोर से जुड़े हैं, वहीं नगर निगम हरिद्वार पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी एक बड़ी पहल कर रहा है। पहली बार कांवड़ मार्ग पर चार ‘ग्रीन चौकी’ स्थापित की गई हैं, जिनका उद्देश्य सिंगल यूज़ प्लास्टिक को अलविदा कहकर श्रद्धालुओं को पर्यावरण-अनुकूल विकल्प अपनाने के लिए प्रेरित करना है।पुल जटवाड़ा, कांवड़ पटरी प्रेमनगर, ऋषिकुल और सीसीआर चौक पर संचालित इन ग्रीन चौकियों पर तैनात स्वयंसेवक श्रद्धालुओं को प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक कर रहे हैं। जो श्रद्धालु पॉलीथिन या अन्य सिंगल यूज़ प्लास्टिक लेकर पहुंच रहे हैं, उनसे वह प्लास्टिक लेकर निःशुल्क कम्पोस्टेबल ग्रीन बैग दिए जा रहे हैं।🌿 सिर्फ बैग नहीं, पर्यावरण का संदेशग्रीन चौकियां केवल प्लास्टिक बदलने का केंद्र नहीं हैं, बल्कि इन्हें पर्यावरण जागरूकता अभियान का प्रमुख माध्यम बनाया गया है। यहां श्रद्धालुओं को बताया जा रहा है कि सिंगल यूज़ प्लास्टिक गंगा, पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य के लिए कितना नुकसानदायक है। साथ ही उन्हें हरित विकल्प अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।👏 जनप्रतिनिधियों ने भी की सराहनाकृष्णा नगर वार्ड के पार्षद परमिंदर सिंह गिल ने ग्रीन चौकी का निरीक्षण कर नगर निगम की इस पहल की सराहना की। उन्होंने इसे पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक प्रेरणादायक और अनुकरणीय प्रयास बताया।📌 नगर आयुक्त के निर्देशन में चल रहा अभियानयह अभियान नगर आयुक्त आईएएस नंदन कुमार के निर्देशन में संचालित किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी, मुख्य सफाई निरीक्षक संजय शर्मा, सफाई निरीक्षक अनिल कुमार सहित नगर निगम की टीम मौजूद रही।नगर निगम का मानना है कि यह पहल कांवड़ मेला-2026 में सिंगल यूज़ प्लास्टिक के उपयोग को कम करने के साथ-साथ लाखों श्रद्धालुओं तक स्वच्छ, हरित और पर्यावरण संरक्षण का मजबूत संदेश पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएगी। Post Views: 970 Post navigation 🚮 हरिद्वार में स्वच्छता का हाईटेक कदम: खुद खुलेगा डस्टबिन, खुद करेगा कचरे का कॉम्पैक्शन, कांवड़ मेले में ‘स्मार्ट सोलर बिन’ का सफल ट्रायल