हरिद्वार, संजीव मेहता।अपर आयुक्त महोदय के निर्देशों के क्रम में उप औषधि नियंत्रक द्वारा जनपद में नारकोटिक एवं साइकोट्रोपिक औषधियों की अवैध खरीद-फरोख्त पर प्रभावी रोकथाम हेतु एक क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) का गठन किया गया है।जनपद हरिद्वार के सलेमपुर एवं लक्सर क्षेत्र के बसीड़ी में विगत कुछ समय से नारकोटिक एवं साइकोट्रोपिक दवाओं की अवैध बिक्री की लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। उक्त शिकायतों के दृष्टिगत QRT द्वारा सघन निरीक्षण एवं छापेमारी अभियान चलाया गया।निरीक्षण के दौरान मौके पर NDPS अधिनियम के अंतर्गत प्रतिबंधित कोई भी औषधि नहीं पाई गई। अभियान के अंतर्गत कुल 10 औषधि विक्रय प्रतिष्ठानों की जांच की गई, जिनमें से 07 दुकानों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए तथा 01 दुकान की क्रय-विक्रय गतिविधियों पर रोक लगाई गई। इसके अतिरिक्त 02 थोक औषधि विक्रेताओं (Wholesalers) का भी निरीक्षण किया गया।टीम द्वारा सभी औषधि विक्रेताओं को कड़ी हिदायत दी गई कि नारकोटिक एवं साइकोट्रोपिक औषधियों का विक्रय केवल वैध चिकित्सकीय पर्चे पर ही किया जाए तथा पंजीकृत फार्मासिस्ट की अनुपस्थिति में किसी भी प्रकार की दवा का विक्रय न किया जाए।उक्त निरीक्षण कार्रवाई वरिष्ठ औषधि निरीक्षक श्रीमती अनीता भारती के नेतृत्व में संपन्न की गई। टीम में निम्न अधिकारी सम्मिलित रहे:श्री हरिश सिंह, औषधि निरीक्षक, हरिद्वारसुश्री मेघा, औषधि निरीक्षक, हरिद्वारश्री ऋषभ धामा, औषधि निरीक्षक, टिहरीश्री हार्दिक भट्ट, औषधि निरीक्षकश्री विनोद जगूड़ी, औषधि निरीक्षक, देहरादूनऔषधि विभाग द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार की निरीक्षण एवं प्रवर्तन की कार्रवाई लगातार जारी रखी जाएगी, ताकि अवैध औषधि विक्रय पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित किया जा सके। Post Views: 456 Post navigation जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम में 713 लोगों को विभिन्न योजनाओं से किया गया लाभान्वित हरिद्वार में अनाधिकृत निर्माण पर चला प्राधिकरण का शिकंजा, मकान किया गया सील