हरिद्वार | 10 फरवरी 2026, संजीव मेहता। हरिद्वार के जियापोता क्षेत्र में अजितेश विहार से पहले स्थित माँ शीतला विहार कॉलोनी फेज-3 में प्राधिकरण की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अनाधिकृत निर्माण को सील कर दिया।
जानकारी के अनुसार, श्री कौस्तुभ के मकान के सामने श्री सचिन द्वारा लगभग 40×30 फीट क्षेत्रफल में भूतल पर बिना मानचित्र स्वीकृति के निर्माण कार्य कराया जा रहा था। शिकायत और जांच के बाद प्राधिकरण की टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में मौके पर पहुंचकर निर्माण को सील कर दिया।
👉 अधिकारियों ने निर्माणकर्ता को सख्त निर्देश दिए हैं कि मानचित्र स्वीकृत कराए बिना आगे किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य न किया जाए, अन्यथा नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।