हरिद्वार/रुड़की: संजीव मेहता।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के नेतृत्व में अपराध की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली गंगनहर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने छापेमारी कर अवैध असलहा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है।एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं पुलिस उपाधीक्षक रुड़की के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गंगनहर मनी भूषण श्रीवास्तव द्वारा एक विशेष टीम का गठन किया गया।गठित पुलिस टीम ने 15 मार्च 2026 को मुखबिर की सूचना पर सुनहरा सलेमपुर रोड स्थित JPS Total Solution वर्कशॉप में छापेमारी कर अवैध असलहा फैक्ट्री का पर्दाफाश किया और मौके से आरोपी जावेद पुत्र ताहिर अहमद निवासी शक्ति मोहल्ला, रुड़की (थाना सिविल लाइंस, जिला हरिद्वार) को गिरफ्तार कर लिया।पुश्तैनी हुनर का गलत इस्तेमालपूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका पुश्तैनी काम खराद (मशीन वर्क) का है। इसी हुनर का फायदा उठाकर वह अपनी वर्कशॉप में मशीनों की मदद से डाई (फॉर्मा) तैयार करता था और उसी की आड़ में अवैध तमंचे व पिस्टल बनाकर सप्लाई करता था।बरामदगी06 अवैध तमंचे01 अधबनी पिस्टल01 अधबनी .22 बोर राइफल.22 बोर पाईप (12 इंच)30 बोर पीतल पाईप (17 इंच)12 बोर नाल में प्रयोग होने वाला पाईप (20.6 इंच).22 बोर की 01 मैगजीन38 खोखा कारतूस .22 बोर06 जिंदा कारतूस .22 बोर01 जिंदा कारतूस 32 बोर03 खोखा कारतूस 32 बोर02 जिंदा कारतूस 12 बोरपुलिस टीमइस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक मनी भूषण श्रीवास्तव, व0उ0नि0 दीप कुमार, उ0नि0 मुनव्वर हसन, उ0नि0 नवीन कुमार, उ0नि0 पंकज कुमार, अपर उप निरीक्षक मनीष कवि, हे0का0 इसरार अली, कांस्टेबल नितिन, कांस्टेबल रवि कुमार और चालक लाल सिंह शामिल रहे।पुलिस द्वारा आरोपी के अपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है और मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है। Post Views: 584 Post navigation गैरसैंण में धामी सरकार ने पेश किया ₹1.11 लाख करोड़ का बजट, ‘SANTULAN’ पर किया गया विशेष फोकस