हरिद्वार।, संजीव मेहता।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकार प्रमुख के रूप में 25 वर्ष की सार्वजनिक सेवा पूरी होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को हरिद्वार की प्रसिद्ध हरकी पैड़ी पर मां गंगा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना और आरती की। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ मंत्रिमंडल के सहयोगी भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने मां गंगा से प्रधानमंत्री मोदी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए देश और उत्तराखंड की सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरंतर प्रगति के लिए प्रार्थना की।मां गंगा से की प्रधानमंत्री के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामनामुख्यमंत्री धामी ने इस विशेष अवसर पर मां गंगा का आशीर्वाद प्राप्त किया और राष्ट्र की उन्नति, जनकल्याण तथा विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि की कामना की। उल्लेखनीय है कि नरेंद्र मोदी ने 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। इसके बाद गुजरात के मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने 25 वर्षों की सार्वजनिक सेवा पूरी की। हरिद्वार में कैबिनेट बैठक, शासन को जनता के करीब लाने की पहलगंगा पूजन और आरती में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्री प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में प्रतिभाग करेंगे। हरिद्वार में कैबिनेट बैठक का आयोजन राज्य सरकार की उस पहल का हिस्सा है, जिसके तहत प्रदेश के अलग-अलग जनपदों में मंत्रिमंडल की बैठकें आयोजित कर शासन को क्षेत्रीय जरूरतों के करीब लाने का प्रयास किया जा रहा है।इससे पहले 4 अक्टूबर को चम्पावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक आयोजित की गई थी। उस बैठक में राज्यहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए थे। स्थानीय विकास और जनहित पर सरकार का जोरमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में कैबिनेट बैठकें आयोजित कर स्थानीय समस्याओं, विकास कार्यों और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देने पर जोर दे रही है। सरकार की इस पहल का उद्देश्य क्षेत्रीय आवश्यकताओं को शासन की प्राथमिकताओं से जोड़ना और विकास कार्यों को गति देना है। Post Views: 993 Post navigation अजीत डोभाल पर टिप्पणी से भड़के मदन कौशिक, बोले- उत्तराखंड के स्वाभिमान पर चोट बर्दाश्त नहीं हरिद्वार कुंभ-2027 को मिली नई पहचान, CM धामी ने लॉन्च किया लोगो, वेबसाइट और थीम सॉन्ग