हरिद्वार: संजीव मेहता।Haridwar Police के ऑपरेशन प्रहार के तहत लगातार कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में Kotwali Nagar Police Station ने सट्टे की खाई-बाड़ी कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रुस्तगी घाट जाने वाले रास्ते के सामने बनी झुग्गी-झोपड़ी के पास एक व्यक्ति सट्टा चला रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी कर आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान रितिक पुत्र धुर्व, निवासी नई बस्ती भीमगोड़ा खड़खड़ी के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से ₹1520 नकद, सट्टा पर्ची, एक पेन और गत्ते का टुकड़ा बरामद हुआ।
पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह यह काम विकास गर्ग के लिए करता था, जो कनखल फुटबॉल ग्राउंड क्षेत्र में रहता है। आरोपी ने बताया कि वह दिनभर की सट्टे की कमाई शाम को उसे सौंप देता था।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है, जबकि फरार आरोपी की तलाश जारी है।