हरिद्वार। संजीव मेहता। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर हरिद्वार विकास प्राधिकरण (HDA) में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया।समारोह में हरिद्वार विकास प्राधिकरण के सचिव प्रत्युष सिंह ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इस अवसर पर प्राधिकरण के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।समारोह के दौरान सभी ने देश की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा के साथ राष्ट्रहित में अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करने का संकल्प लिया।इस अवसर पर देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया तथा सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गईं। Post Views: 1,034 Post navigation रुड़की में गांजा तस्कर पर हरिद्वार पुलिस का शिकंजा, 1.278 किलो गांजा और ₹11 हजार बरामद 🇮🇳 जिला पंचायत कार्यालय में शान से लहराया तिरंगा, किरण चौधरी ने किया ध्वजारोहण