हरिद्वार, संजीव मेहता ।mehta। कोतवाली मंगलौर पुलिस ने वाहन चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए अंतरजनपदीय वाहन चोर गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई चार मोटरसाइकिलें बरामद की हैं, जिनमें मंगलौर, रुड़की और देहरादून के क्लेमेन्टाउन क्षेत्र से चोरी की गई बाइकें शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार, मुकदमा संख्या 304/26 की जांच के दौरान 11 जून 2026 को लंढौरा क्षेत्र से चोरी हुई मोटरसाइकिल के साथ दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने रुड़की और देहरादून के क्लेमेन्टाउन क्षेत्र से भी मोटरसाइकिल चोरी करने की बात स्वीकार की।
आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने तीन अन्य चोरी की मोटरसाइकिलें भी बरामद कर लीं। बरामद चौथी बाइक के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है, जबकि आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी
विक्रांत उर्फ भोलू पुत्र हरिराम, निवासी डबल फाटक, मोहनपुरा मोहम्मदपुर, रुड़की
वसीम पुत्र खलील, निवासी डबल फाटक, मोहनपुरा मोहम्मदपुर, रुड़की
बरामद मोटरसाइकिलें
स्प्लेंडर प्लस (UK17S-6743) – मंगलौर चोरी प्रकरण
स्प्लेंडर प्लस (UK08F-6377) – रुड़की चोरी प्रकरण
स्प्लेंडर (UK07DQ-2710) – क्लेमेन्टाउन, देहरादून चोरी प्रकरण
एक बिना नंबर की स्प्लेंडर प्लस, जिसकी जांच जारी है
पुलिस की इस कार्रवाई को वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की दिशा में बड़ी सफलता माना जा रहा है। मामले में आगे की जांच जारी है।