गरमपानी। वॉयस ऑफ इंडिया।अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर कैंची धाम में स्थापना दिवस पर लगने वाले मेले में ड्यूटी पर आए एक कॉन्स्टेबल तथा एएसआई पर लड़की से छेड़छाड़, मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कोतवाल भवाली प्रकाश सिंह मेहरा के अनुसार दोनों आरोपितों को न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है। होम स्टे संचालक की बेटी के साथ छेड़छाड़ कैंची धाम मेले में ड्यूटी को पहुंचे ऊधमसिंहनगर जनपद में तैनात एएसआई जगदीश प्रसाद व कॉन्स्टेबल जितेन्द्र कुमार ने होम स्टे संचालक की बेटी के साथ छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर दोनों मारपीट पर उतारु हो गए। लड़की ने सूचना स्वजनों को दी। सूचना पर क्षेत्रवासी व विभिन्न संगठनों के लोग आक्रोशित हो उठे। दोनों पुलिसकर्मियों को पीट भी डाला। गुस्साए लोगों ने रात को ही कैंची चौकी का घेराव कर प्रदर्शन किया।बाबा के धाम में इस प्रकार की घटना को निंदनीय करार दिया। दोनों आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई। सूचना पर भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा कोतवाल भवाली प्रकाश मेहरा ने कड़ी कार्रवाई का भरोसा दे लोगों को बामुश्किल शांत कराया। दोनों आरोपितों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवाली में मेडिकल कराया गया जिसमें दोनों के शराब के नशे में होने की भी पुष्टि हुई। कोतवाल के अनुसार लड़की के पिता की तहरीर के आधार पर दोनों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है। Post Views: 3,657 Post navigation कैंची धाम मेला: फिर उमड़ेगा आस्था का सागर, 15 जून को बंद रहेंगे नैनीताल, भीमताल और बेतालघाट के स्कूल