देहरादून। संजीव मेहता।उत्तराखंड की होनहार क्रिकेटर प्रेमा रावत ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम में चयनित होकर प्रदेश का मान बढ़ाया है। बागेश्वर जिले की रहने वाली प्रेमा अब आगामी टी-20 विश्व कप में टीम इंडिया की जर्सी पहनकर मैदान पर उतरेंगी। उनके चयन से पूरे उत्तराखंड में खुशी और गर्व का माहौल है।प्रेमा रावत का भारतीय महिला क्रिकेट टीम में चयन उत्तराखंड क्रिकेट के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि माना जा रहा है। उनकी सफलता ने प्रदेश के युवा खिलाड़ियों को भी बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने की नई प्रेरणा दी है।पूर्व बीसीसीआई उपाध्यक्ष माहिम वर्मा, क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) की सचिव किरण रौतेला वर्मा तथा सीएयू अध्यक्ष दीपक मेहरा ने प्रेमा को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उत्तराखंड क्रिकेट के लिए गौरव का क्षण है। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रेमा विश्व कप में शानदार प्रदर्शन कर देश और प्रदेश का नाम रोशन करेंगी।हॉकी मैदान से क्रिकेट के विश्व मंच तक का सफर12 नवंबर 2001 को जन्मी प्रेमा रावत की कहानी संघर्ष, मेहनत और समर्पण की मिसाल है। दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने अपने खेल जीवन की शुरुआत क्रिकेट से नहीं, बल्कि हॉकी से की थी। शुरुआती दौर में वह एक प्रतिभाशाली हॉकी खिलाड़ी के रूप में पहचान बना चुकी थीं।बागेश्वर के एक छोटे से गांव से आने वाली प्रेमा के सामने संसाधनों की कमी और सीमित अवसर जैसी कई चुनौतियां थीं। लेकिन परिवार, खासकर उनके भाई के प्रोत्साहन ने उन्हें क्रिकेट की ओर कदम बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और अपनी मेहनत व लगन के दम पर राष्ट्रीय स्तर तक का सफर तय किया।आज टी-20 विश्व कप टीम में उनका चयन इस बात का प्रमाण है कि मजबूत इरादे और निरंतर प्रयास किसी भी खिलाड़ी को सफलता के शिखर तक पहुंचा सकते हैं। Post Views: 12 Post navigation हिमालयन कार रैली से उत्तराखंड पर्यटन को मिलेगा वैश्विक मंच, कैबिनेट ने दी मंजूरी आयरलैंड ने किया बड़ा उलटफेर, पहले टी20 में भारत को 38 रन से हराया