हरिद्वार | 22 जुलाई 2026,संजीव मेहता। बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए हरिद्वार में परिवहन विभाग ने विद्यालय वाहनों के खिलाफ विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन एवं सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) नेहा झा के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान 54 स्कूल वाहनों का निरीक्षण किया गया, जिनमें से 30 वाहनों का चालान विभिन्न नियमों के उल्लंघन पर किया गया।🚍 जांच में मिली कई गंभीर खामियांनिरीक्षण के दौरान कई विद्यालय वाहनों में सुरक्षा और वैधानिक नियमों की अनदेखी सामने आई। जांच में—01 वाहन बिना वैध फिटनेस प्रमाणपत्र मिला।06 वाहनों में परमिट संबंधी अनियमितताएं मिलीं।01 वाहन का बीमा समाप्त पाया गया।01 वाहन बिना वैध प्रदूषण प्रमाणपत्र संचालित हो रहा था।01 चालक के आवश्यक दस्तावेज अधूरे मिले।04 वाहनों में आपातकालीन द्वार या अन्य सुरक्षा उपकरणों की कमी पाई गई।08 वाहनों में फर्स्ट एड बॉक्स नहीं था।10 वाहनों में अग्निशमन यंत्र नहीं मिले या उनकी वैधता समाप्त हो चुकी थी।टैक्स एवं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़ी 04 अन्य अनियमितताओं पर भी कार्रवाई की गई।⚠️ स्कूल प्रबंधन और वाहन संचालकों को सख्त चेतावनीपरिवहन विभाग ने विद्यालय प्रबंधन, वाहन स्वामियों और चालकों को निर्देश दिए कि सभी स्कूल वाहन मोटरयान अधिनियम और निर्धारित सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन करें। प्रत्येक वाहन में वैध फिटनेस, परमिट, बीमा, प्रदूषण प्रमाणपत्र, चालक के दस्तावेज, फर्स्ट एड बॉक्स, अग्निशमन यंत्र और आपातकालीन निकास जैसी सभी आवश्यक सुविधाएं अनिवार्य रूप से उपलब्ध हों।🚔 आगे भी जारी रहेगा अभियानअभियान में परिवहन कर अधिकारी वरुणा सैनी और मुकेश भारती भी शामिल रहे। परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि विद्यालय वाहनों के विरुद्ध ऐसे विशेष अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। Post Views: 1,293 Post navigation हरेला-2026: हरिद्वार में 30 हजार पौधारोपण का लक्ष्य, सतपाल महाराज बोले— हर परिवार हर साल लगाए एक पौधा 🚨 कांवड़ मेले में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, 216 ढाबों की जांच, 8 को नोटिस