रुड़की।संजीव मेहता ।मुख्यमंत्री उत्तराखंड के ‘ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2026’ के तहत हरिद्वार पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली रुड़की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक कथित गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार, 12 अगस्त 2026 को गठित पुलिस टीम ने सारिक पुत्र शाहिद, निवासी बागोवाली जमीयत कॉलोनी, सिसौना रोड, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 1 किलो 278 ग्राम अवैध गांजा तथा गांजा बेचकर कमाई गई ₹11,000 की नगदी बरामद होने का दावा किया गया है।पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत कोतवाली रुड़की में अभियोग दर्ज किया है। आरोपी के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।बरामदगी1 किलो 278 ग्राम अवैध गांजा₹11,000 नगदपुलिस टीमउपनिरीक्षक सुभाष चंद्रहेड कांस्टेबल प्रवीण कुमारकांस्टेबल सुरेश तोमरहरिद्वार पुलिस का कहना है कि युवाओं को नशे की गिरफ्त में धकेलने वाले तस्करों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। Post Views: 955 Post navigation 🕉️ कांवड़ मेला-2026: नगर आयुक्त नंदन कुमार ने परखी व्यवस्थाओं की जमीनी हकीकत स्वतंत्रता दिवस पर हरिद्वार विकास प्राधिकरण में शान से लहराया तिरंगा