हरिद्वार, 26 नवंबर। हर्षितासंविधान दिवस के अवसर पर हरिद्वार कलेक्ट्रेट कार्यालय में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कर संविधान के मूल आदर्शों एवं मूल्यों के प्रति निष्ठा बनाए रखने का संकल्प लिया गया।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र ने कहा कि संविधान में निहित आदर्शों को केवल पढ़ना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें अपने जीवन, व्यवहार और कार्यशैली में आत्मसात करना भी आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपने शासकीय दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी, पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं निष्ठा के साथ करने और आमजन को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने का आह्वान किया।उत्तराखंड के महत्वपूर्ण कानूनों पर जनजागरूकता बढ़ाने पर जोरकार्यक्रम में उत्तराखंड राज्य के विभिन्न महत्वपूर्ण कानूनों को लेकर भी विस्तार से चर्चा हुई। इनमें समान नागरिक संहिता अधिनियम-2024, सार्वजनिक एवं निजी संपत्ति क्षति वसूली अधिनियम-2024, प्रतियोगी परीक्षा में अनुचित साधनों की रोकथाम एवं नियंत्रण अधिनियम-2023, अल्पसंख्यक शैक्षणिक संस्थान अधिनियम-2025, धर्म स्वतंत्रता कानून तथा देवभूमि परिवार अधिनियम-2026 सहित अन्य कानूनों के प्रावधानों की जानकारी आमजन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।इन कानूनों के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए जनपद स्तर पर गोष्ठियां, परिचर्चाएं एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने की कार्ययोजना तैयार करने पर चर्चा हुई। साथ ही प्रशासन, पुलिस, अभियोजन एवं न्याय विभाग सहित संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर बल दिया गया।वरिष्ठ अधिवक्ताओं को किया सम्मानितकार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले वरिष्ठ अधिवक्ता गंगा शरण खन्ना एवं अधिवक्ता ओम प्रकाश को सम्मान पत्र और स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए उनके योगदान को महत्वपूर्ण बताया।इस अवसर पर उप जिलाधिकारी कुमकुम जोशी, उप निदेशक श्याम सिंह तोमर, सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी, जिला समाज कल्याण अधिकारी सुबोध शर्मा, जिला पंचायत राज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह, अभियोजन अधिकारी बी.पी. टमटा, राजीव डोभाल, धर्मेंद्र कुमार, एडवोकेट रमन सैनी, एडवोकेट नीलू शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम के समापन पर सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने संविधान की प्रस्तावना में निहित आदर्शों और मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। Post Views: 898 Post navigation भगवानपुर में वाहन स्क्रैपिंग सेंटर पर RTO का बड़ा एक्शन, RAG Engines सील