हरिद्वार,संजीव मेहता।पतंजलि योगपीठ में वासंती नवसस्येष्ठी यज्ञ के साथ मनाया गया होलीकोत्सव,इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती योग गुरु बाबा रामदेव जी ,अचार्य बालकृष्ण महाराज विशेष तौर पर उपस्थित रहे।

इस अवसर पर स्वामी रामदेव जी महाराज ने कहा कि पहले कहां करते थे की राम आएंगे, अब तो राम आ ही गए हैं, राम राज्य भी आ जाएगा।

कार्यक्रम में उमा भारती ने कहा कि कहा कि हिंदू धर्म में धर्म में मान्यता है की नारायण नर के रूप में अवतार लेते हैं लेकिन स्वामी रामदेव जी महाराज ने नर से नारायण बनने का आदर्श प्रस्तुत किया है।

कार्यक्रम में आचार्य बालकृष्ण जी महाराज ने पतंजलि परिवार के साथ-साथ समस्त देशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए यह संदेश दिया कि होली का त्यौहार प्रेम, एकता और आपसी सौहार्द का पर्व है। इसे व्यसन मुक्त रहते हुए प्रेमपूर्वक मनाएं। केमिकल युक्त रसायनों का प्रयोग ना करें, प्राकृतिक रंगों से होली को सार्थक बनाएं।

इस अवसर पर पतंजलि योगपीठ से संबद्ध सभी इकाइयों के इकाई प्रमुख, अधिकारी, कर्मचारी, सन्यासी भाई व साध्वी बहनें, सभी शिक्षण संस्थानों के छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।