देहरादून, संजीव मेहता। उत्तराखंड की समस्त आंगनबाड़ी बहनों को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं के साथ ही सूचित करना है कि पिछले दिनों हमारे संगठन की प्रदेश अध्यक्ष सुशीला खत्री जी ने दिल्ली जाकर, माननीय केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा जी से भेंट की थी, जिसमें कि उन्होंने अपना 3 बिंदु मांग पत्र सौंपते हुए आंगनबाड़ियों बहनों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए मांगों पर विचार करने के लिए अनुरोध किया था,दिनांक 08/01/2025 को भारत सरकार द्वारा हमारे संगठन को लेटर प्राप्त हुआ है जिसमें कि उन्होंने हमारे मांग पत्र के तीसरे बिंदु, (पेंशन योजना) आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन देने की सहमति बना ली गई है, यह संगठन की बड़ी उपलब्धि है जिससे कि रिटायरमेंट होने वाली कई आंगनबाड़ी बहनों को इसका लाभ मिलेगा,हमारी केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी जी ने संगठन से जो वादा किया था, वह अपना वादा निभाने को वो तैयार हैं।

इसी संबंध में आगामी फरवरी माह में केंद्रीय कार्यकारणी की बैठक दिल्ली होनी है,साथ ही एक दिवसीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन भी दिल्ली जंतर मंतर पर होना है।बाल विकास मंत्रालय में संगठन की वार्ता चल रही है,मंत्रालय से जैसे ही हमें सूचना मिलेगी कि माननीय अन्नपूर्णा देवी जी से मुलाकात का समय तय हुआ, आपको सूचना दी जाएगी, उपरोक्त इस संबंध में कई लोग तरह-तरह की भ्रांतियां फैला रहे हैं इसलिए आप सभी से अनुरोध है कि जिस प्रकार हमने दो बार, पिछले वर्षों में दो बार दिल्ली जाकर आंदोलन किया साथ ही केंद्रीय माननीय मंत्री जी से मुलाकात की एवं मिनी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के लिए दिल्ली मंत्रालय से उच्चीकरण का आदेश जारी कराया और उत्तराखंड सरकार को भिजवाया, जिससे कि हमारी हजारों मिनी आंगनबाड़ी बहनों का भविष्य उज्जवल हुआ ।

इसी प्रकार हम लोग पेंशन योजना में भी दिल्ली से ही पत्र जारी कराएंगे उत्तराखंड सरकार के लिए, हमारे संगठन को जो पत्र भारत सरकार से प्राप्त हुआ हैं उसकी एक कॉपी हमारी उत्तराखंड सरकार को भी प्राप्त हो चुकी है।यह आपको समाचार पत्रों से भी पता लग चुका होगा।

बहनों प्रदेश संगठन ने निर्णय लिया है कि,आने वाली 27 जनवरी को प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक देहरादून में होगी, जिसमें कि प्रत्येक जिले से दो पदाधिकारी का बैठक में आना अनिवार्य है एवं ब्लॉक अध्यक्षों को भी बैठक में उपस्थित होना है। जिससे कि संगठन आगे की रणनीति पर सभी के विचार विमर्श से कार्य शुरू करें।