कोलकाता:वौइस् ऑफ इंडिया। रियान पराग ने रविवार 4 मई को ईडन गार्डन्स में राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले गए आईपीएल 2025 के 53वें मुकाबले के दौरान एक ही ओवर में लगातार पांच छक्के लगाए और फैंस को झूमने पर मजबूर कर दिया. इसके बाद उन्होंने अपनी अगली गेंद पर भी छक्का लगाया और लगातार 6 गेंद खेलते हुए 6 छक्के लगाए. लेकिन वो तूफानी पारी खेलने के बाद भी अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए और उनकी टीम आखिरी ओवर की अंतिम बॉल पर 1 रन से मैच हार गई. रियान पराग ने 6 बॉल में लगाए 6 छक्केराजस्थान के 8वें ओवर में 72/5 से पिछड़ने के बाद पराग ने अकेले ही रॉयल्स को मुकाबले में वापस लाने का बीड़ा उठाया और खेल के 13वें ओवर में मोईन अली की पांच गेंदों पर लगातार पांच छक्के लगाए. इसके बाद उन्होंने वरुण चक्रवर्ती द्वारा फेंके गए अगले ओवर में पहली गेंद पर छक्का लगाया, जिससे मैच में उनके छह बॉल में से 6 छक्के हो गए. रियान पराग ने खेली 95 रनों की पारी23 वर्षीय खिलाड़ी ने स्क्वायर लेग पर पहला छक्का लगाने के बाद 27 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया. इस मैच में रियान पराग ने 45 बॉल में 95 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. इस पारी के दौरान उन्होंने 6 चौके और 8 छक्के लगाए. आरआर कप्तान 17वें ओवर की चौथी गेंद पर 95 रन पर आउट हो गए. यह आईपीएल में उनका अब तक का सर्वोच्च स्कोर था. Post navigation 14 साल के बच्चे ने बड़े बड़े गेंदबाज़ों की पिटाई कर बना दिया भड़था बना दिया ब्रेकिंग: धर्मशाला में रोका गया पंजाब बनाम दिल्ली मैच, ब्लैक आउट