हरिद्वार, संजीव मेहता। डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल, जगजीतपुर में अलंकरण समारोह गरिमामयी माहौल और जोश के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर नवगठित छात्र परिषद के पदाधिकारियों को शपथ दिलाकर उनके कर्तव्यों का औपचारिक भार सौंपा गया।

समारोह की शुरुआत विद्यालय यज्ञशाला में वैदिक यज्ञ के साथ हुई, जहाँ छात्रों और शिक्षकों ने आहुतियाँ अर्पित कर परमशक्ति से आशीर्वाद प्राप्त किया। मंत्रोच्चारण और हवन की सुगंध से वातावरण में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हुआ।

मुख्य अतिथि विकास तिवारी (चेयरमैन, कोऑपरेटिव सोसाइटी; जनरल सेक्रेटरी, हरिद्वार धर्मशाला एसोसिएशन) ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उनके साथ प्रधानाचार्य मनोज कुमार कपिल ने अतिथि का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया और अपने प्रेरणादायी संबोधन में कहा, “यह बैज केवल एक उपाधि नहीं, बल्कि अनुशासन, सेवा और नेतृत्व का प्रतीक है।”

मुख्य अतिथि तिवारी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा, “नेतृत्व का स्थान केवल शोभा के लिए नहीं होता, यह सतर्कता, सेवा और आत्म-अनुशासन का प्रतीक होता है। हर छात्र प्रतिनिधि अपने व्यवहार से प्रेरणा बने।”

छात्र परिषद को शपथ सीनियर विंग पर्यवेक्षक शरद कांत कपिल ने दिलाई। मंच संचालन सोनिया त्यागी ने किया, जबकि आभार रश्मि बलूनी द्वारा व्यक्त किया गया।

नव नियुक्त छात्र प्रतिनिधि:

हेड बॉय: अभिनव गुसांई

हेड गर्ल: दिव्यांका कपिल

वॉइस हेड बॉय: अथर्व शर्मा

वॉइस हेड गर्ल: आरोही शर्मा

अन्य प्रमुख पदाधिकारी:

अकादमिक इंचार्ज:

विज्ञान: शौर्य जैन

वाणिज्य: कनिष्क गुप्ता

मानविकी: पलाक्षी कुकरेजा

अनुशासन इंचार्ज: श्रेयांश बहुगुणा, रजत कौशिक, मुद्रा गुप्ता

स्पोर्ट्स इंचार्ज: कृष्णा सैनी, भूमि पटेल

अन्य चयनित छात्र:

मान्या अरोड़ा, उन्नति वर्मा, रवनीत कौर, चिन्मय, श्रेष्ठा कुंतेल, गुण अग्रवाल, श्रद्धा अरोड़ा, अग्रिमा गोयल, इनिका सिंह, प्रियांशी, लक्ष्य, विधि काला, त्रिश्या शर्मा, कनिका गुप्ता, जिया गुप्ता, गौरी मदान, वरेण्यम, ऋद्धि गर्ग आदि।

सदन कप्तान:

गंगा सदन: देवाशीष सैनी, वंशिका सिंह

कृष्णा सदन: हेमंत अग्रवाल, कृतिका त्यागी

नर्मदा सदन: अक्षत तिवारी, अनवी सिन्हा

सतलुज सदन: आदित्य नारायण झा, निहारिका कपूर

यह अलंकरण समारोह छात्रों में नेतृत्व, जिम्मेदारी और अनुकरणीय आचरण की भावना को पुष्ट करने वाला एक प्रेरक आयोजन सिद्ध हुआ।