युवाओं को सांस्कृतिक धरोहर से जोड़ने की सशक्त पहल — प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में खुशबू त्यागी व टीम ने मारी बाजी

हरिद्वार, 4 नवम्बर 2025।संजीव मेहता। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती समारोह के अंतर्गत एस.एम.जे.एन. महाविद्यालय में आज प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, इतिहास, भूगोल, खानपान, पर्यटन और प्राचीन ज्ञान परंपरा से जोड़ना रहा।

इस प्रतियोगिता में सात टीमों ने प्रतिभाग किया। अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार बत्रा ने कहा कि “उत्तराखंड के युवा सांस्कृतिक विरासत की बागडोर संभालने में पूरी तरह सक्षम हैं। जिस उत्साह और ज्ञान के साथ छात्रों ने भाग लिया, वह आने वाले समय के लिए शुभ संकेत है।”

अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. संजय कुमार माहेश्वरी ने कहा कि युवाओं में ज्ञान और जागरूकता देखकर गर्व का अनुभव होता है। राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष विनय थपलियाल ने विशेषज्ञ की भूमिका निभाते हुए प्रतिभागियों को विषयगत जानकारी और मार्गदर्शन प्रदान किया।

कार्यक्रम के अंत में बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा सलोनी ने प्रसिद्ध लोकगीत “बेडू पाको बारामासा” प्रस्तुत कर वातावरण को सुरमयी बना दिया।

प्रतियोगिता परिणाम:

प्रथम स्थान: बीकॉम की खुशबू त्यागी, इल्मा, अदिति, निकिता बिष्ट एवं बीएससी की संगीता बिष्ट।

द्वितीय स्थान: बीकॉम की समता शर्मा, यशिका, ऋषभ जैन एवं बीएससी की मीनाक्षी पुनेठा, नेहा।

तृतीय स्थान: एमए की ममता कुमारी, दीपा एवं तनीषा।

निर्णायक मंडल में डॉ. आशा शर्मा, डॉ. पूर्णिमा सुन्दरियाल और डॉ. अनुरिषा सम्मिलित रहीं। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. मीनाक्षी शर्मा, डॉ. पल्लवी एवं दीपिका आनंद ने किया, जबकि डॉ. अमिता मल्होत्रा और गौरव बंसल सहसंयोजक रहे।