हरिद्वार | 12 दिसंबर 2025,संजीव मेहता। उत्तराखंड की भूकंपीय संवेदनशीलता को देखते हुए राज्य सरकार ने सुरक्षा उपायों को और मजबूत करते हुए ‘भूदेव ऐप’ लॉन्च किया है। यह ऐप भूकंप आने से पूर्व अलर्ट जारी करने में सक्षम है, जिससे नागरिक समय रहते सुरक्षित स्थान पर जा सकें। राज्य के लिए विकसित यह तकनीक उत्तराखंड आपदा प्रबंधन विभाग और आईआईटी रुड़की के संयुक्त सहयोग का परिणाम है। ऐप का उद्देश्य भूकंप जैसी आपदा के दौरान जान-माल के नुकसान को कम करना है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि समय से मिली चेतावनी कई लोगों की जान बचा सकती है। उन्होंने प्रदेशवासियों, परिचितों एवं रिश्तेदारों तक यह संदेश पहुँचाने की अपील की कि सभी लोग अपने मोबाइल पर भूदेव ऐप अवश्य डाउनलोड करें। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि—“आपदा प्रबंधन में जागरूकता और तैयारी दोनों महत्वपूर्ण हैं। भूदेव ऐप आपदा सुरक्षित उत्तराखंड निर्माण की दिशा में एक बड़ा कदम है।” Post Views: 375 Post navigation पुलिस लाइन में नन्हे-मुन्ने बच्चों को लंबी उड़ान के लिए मिले नए पंख:एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने अत्याधुनिक कंप्यूटर लैब का किया लोकार्पण हरिद्वार में फार्मा उद्योग को अंतरराष्ट्रीय उड़ान: R-GMP पर विशेष प्रशिक्षण