हरिद्वार, संजीव मेहता।। जिला भाजपा कार्यालय हरिद्वार में सांसद खेल महोत्सव 2025 के फाइनल खेलों के सफल आयोजन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। आगामी 23, 24 एवं 25 दिसंबर को वंदना कटारिया स्टेडियम, रोशनाबाद में होने वाले फाइनल मुकाबलों की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए हरिद्वार विधायक मदन कौशिक ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव में जिले की सभी विधानसभाओं से बालक-बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की है। विधानसभा स्तर पर विजयी खिलाड़ी फाइनल मुकाबलों में अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि देशभर में सांसदों द्वारा ऐसे खेल आयोजनों का उद्देश्य युवाओं को खेलों से जोड़ना, उनकी प्रतिभा को निखारना तथा फिट इंडिया मूवमेंट और खेलो इंडिया को मजबूती देना है। रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि प्रदेश और केंद्र सरकार खेलों एवं खिलाड़ियों को निरंतर प्रोत्साहित कर रही है। इसी का परिणाम है कि आज देश के कोने-कोने से खिलाड़ी निकलकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन कर रहे हैं। सांसद खेल महोत्सव जमीनी स्तर पर खेल संस्कृति और शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देने की एक सशक्त पहल है। जिला भाजपा अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने बताया कि खेल महोत्सव के अंतर्गत कबड्डी, वॉलीबॉल, एथलेटिक्स, पिट्ठू, फुटबॉल, रस्साकसी सहित कई प्रमुख खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। इस मंच के माध्यम से लोकसभा क्षेत्र के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का सुनहरा अवसर मिल रहा है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि 25 दिसंबर को फाइनल मुकाबलों के दौरान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से खिलाड़ियों को संबोधित करेंगे। बैठक में हरिद्वार मेयर किरण जैसल, वरिष्ठ भाजपा नेता विमल कुमार, हीरा सिंह बिष्ट, संजीव कुमार, लव शर्मा, आशु चौधरी, निपेंद्र चौधरी, संदीप अग्रवाल, पारुल चौहान, रितु ठाकुर, लोकेश पाल, अभिनव चौहान, जसबीर बसेड़ा, प्रीति गुप्ता, एजाज हसन, विनीत जोली, मनोज शर्मा, नकली राम सैनी, धर्मेंद्र चौहान, मनोज कुमार, नितिन चौहान सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे Post Views: 483 Post navigation हरिद्वार में फार्मा उद्योग को अंतरराष्ट्रीय उड़ान: R-GMP पर विशेष प्रशिक्षण सिद्ध पीठ हनुमानगढ़ी मंदिर कनखल पहुंचकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली एवं प्रगति की कामना की