शिमला/ऊना, कुल्लू मनाली, प्रदीप शर्मा।। हिमाचल में मंडी, सुंदरनगर, ऊना व बिलासपुर में सुबह के समय कोहरा सताने लगा है। इससे जहां वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। बिलासपुर में शुक्रवार को दृश्यता लगभग 50 मीटर रही। मौसम विभाग ने दो दिन मंडी और बिलासपुर में घने कोहरे की चेतावनी जारी की। आज स्नोफॉल का अलर्ट आज से दो दिन हल्के हिमपात और वर्षा की संभावना मौसम विभाग ने 20 व 21 दिसंबर को प्रदेश में कुछ स्थानों पर पश्चिमी विक्षोभ का असर रहने की संभावना जताई है। इस दौरान लाहुल स्पीति, कुल्लू, कांगड़ा, मंडी और शिमला में ऊंचे क्षेत्रों में हल्का हिमपात और कुछ स्थानों पर वर्षा का अनुमान है। प्रमुख स्थानों का तापमान स्थान न्यूनतम अधिकतम शिमला 12.2 18.2 सुंदरनगर 2.7 22.3 धर्मशाला 8.8 22.2 ऊना 7.0 25.2 नाहन 9.8 20.0 (तापमान डिग्री सेल्सियस में) ट्रेन भी देरी से पहुंचेंगी वहीं उत्तर भारत में पड़ रही धुंध के कारण दिल्ली सहित अन्य राज्यों से ऊना आने वाली रेलगाड़ियां देरी से पहुंच रही हैं। मैदानी क्षेत्रों में घने कोहरे के कारण तीन से छह डिग्री सेल्सियस तक तापमान है। प्रदेश में न्यूनतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हुई है। शुक्रवार को हिमाचल एक्सप्रेस निर्धारित समय तीन घंटे की देरी से ऊना पहुंची। Post Views: 473 Post navigation हिमाचल में अढ़ाई किलोमीटर से कम एवरेज देने वाली बसों का कटेगा टिकट, इन 500 पर भी गिरेगी गाज, खुश कर देगा पूरा प्लान गृहमंत्री अमित शाह का हिमाचल दौरा क्यों हुआ रद? SSB के स्थापना दिवस समारोह में पहुंचने का था कार्यक्रम