देहरादून: देशभर के कई जिलों में एवलॉन्च का खतरा मंडरा रहा है. जियो इंफॉर्मेटिक्स रिसर्च एस्टेब्लिशमेंट की तरफ से इसके लिए अलर्ट जारी किया गया है. खास बात ये है कि देशभर में पांच राज्यों के कई जिलों को इसमें शामिल किया गया है. जहां आने वाले दिनों में भारी बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है. उत्तराखंड में भी 5 जिलों के लिए अलर्ट जारी है, जहां ऊंचे क्षेत्रों में विशेष एहतियात बरतने के सुझाव दिए गए हैं. बता दें कि 23 जनवरी को देशभर में कई जगहों पर भारी बर्फबारी देखने को मिली. हालांकि, मौसम विभाग पहले से ही तेज बारिश और भारी बर्फबारी की संभावना व्यक्त कर रहा था. ऐसे में शुक्रवार को कई ऐसे क्षेत्रों में बर्फबारी हुई है, जहां पिछले एक दशक से बर्फबारी नहीं हो पाई थी. पिछले कुछ समय से उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी नहीं होने को लेकर चिंता जाहिर की जा रही थी. ऐसे में जनवरी महीने के अंतिम सप्ताह में हुई यह बारिश और बर्फबारी शुभ संकेत माने जा रहे हैं. उत्तराखंड के 5 जिलों में एवलॉन्च का खतरा: उधर, अब डीजीआरई यानी डिफेंस जियो इंफॉर्मेटिक्स रिसर्च एस्टेब्लिशमेंट (DGRE) ने भी देशभर के लिए एवलांच को लेकर अलर्ट जारी किया है. यह अलर्ट देश के पांच राज्यों के लिए जारी हुआ है. खास बात ये है कि इन पांच राज्यों में उत्तराखंड भी शामिल है. जहां एवलॉन्च के खतरे के लिए 5 जिले विशेष एहतियात के तौर पर रखने के सुझाव दिए गए हैं. उत्तराखंड के 5 जिलों में एवलॉन्च का अलर्टउत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिले के लिए एवलॉन्च का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इन चारों जिलों में 2800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में एवलॉन्च का खतरा बताया गया है. उधर, बागेश्वर जिले में 2800 मीटर से ऊपर वाले क्षेत्रों में येलो अलर्ट जारी किया गया है.उत्तराखंड में हुई बर्फबारी: उत्तराखंड में शुक्रवार को केदारनाथ से लेकर कुछ निचले क्षेत्रों में भी बर्फबारी देखने को मिली. धनोल्टी से लेकर मसूरी तक भी हल्की बर्फबारी देखने को मिली. इसी तरह उत्तरकाशी से लेकर चमोली और पिथौरागढ़ से लेकर अल्मोड़ा जिले के ऊंचे स्थान तक भी बर्फबारी देखने को मिली है. Post Views: 598 Post navigation टिहरी गढ़वाल का लाल IPL में मचाएगा धमाल, मुंबई इंडियंस में चयन से पूरे उत्तराखंड में खुशी की लहर