ड्यूटी पॉइंट्स पर किसी भी लापरवाही को नहीं किया जाएगा बर्दाश्त,यातायात प्लान को भी सख्ती से लागू किए जाने को बताया जरूरी हरिद्वार संजीव मेहता।आगामी V.V.I.P. कार्यक्रम के दृष्टिगत अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था उत्तराखंड श्री वी मुरुगेशन हरिद्वार पहुंचे, उनके दौरे का उद्देश्य vvip की सुरक्षा व्यवस्था की उच्चस्तरीय समीक्षा एवं तैयारियों को परखना रहा। इस दौरान बैरागी कैंप में आयोजित V.V.I.P. कार्यक्रम में नियुक्त पुलिस अधिकारियोंकी डी-ब्रीफिंग ली गई। अधिकारियों से ड्यूटी से संबंधित फीडबैक प्राप्त कर जमीनी हकीकत का आकलन किया गया। माननीय गृह मंत्री के प्रस्तावित दौरे को ध्यान में रखते हुए अपर पुलिस महानिदेशक एवं अन्य अधीनस्थ उपस्थित पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों द्वारा समस्त मातहत अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी स्तर पर कोई चूक स्वीकार्य नहीं होगी। साथ ही अपने अनुभव भी साझा किए गएl ड्यूटी प्वाइंट्स पर तैनात बल को पूरी सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए। किसी भी प्रकार की लापरवाही को किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं बताते हुए अनुशासन बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही, कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने हेतु निर्धारित यातायात प्लान को सख्ती से लागू किए जाने के निर्देश दिए गए, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो और कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जा सके। सभी अधिकारी अपने अधीनस्थों को समय रहते हुए ब्रीफ करेंगेl समय रहते हुए सभी तैयारियां को आपसी पुलिस प्रशासन से समन्वय बनाकर पूर्ण करेंगेl उक्त अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र, मुख्य विकास अधिकारी हरिद्वार सहित पुलिस मुख्यालय एवं अन्य जनपदों से आए हुए वरिष्ठ पुलिस/PAC के अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहेl Post navigation विधानसभा चुनाव 2027 से पहले BJP के दो शक्ति परीक्षण, ये शीर्ष नेता उत्तराखंड में फूंकेंगे चुनावी बिगुल चारधाम यात्रा 2026 को लेकर जबरदस्त उत्साह, पहले ही दिन 1.23 लाख से ज्यादा यात्रियों ने कराया रजिस्ट्रेशन