हरिद्वार। थोक केंद्रीय उपभोक्ता सहकारी भंडार लिमिटेड, हरिद्वार के चुनाव में एक बार फिर विकास तिवारी का दबदबा देखने को मिला। उनके पैनल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 14 सदस्यीय निदेशक मंडल में से 11 सीटों पर जीत दर्ज की, जिसके बाद विकास तिवारी लगातार दूसरी बार अध्यक्ष निर्वाचित हुए। वहीं श्रीमती कामनी साडना उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुनी गईं।चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद नवगठित निदेशक मंडल की बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न शीर्ष सहकारी संस्थाओं के लिए प्रतिनिधियों का सर्वसम्मति से चयन किया गया।जिला सहकारी बैंक, हरिद्वार के लिए सुशील त्यागी एवं कपिल कांता, यूसीबी के लिए सुरेंद्र सिंह एवं मंजू चौधरी, यूसीफ के लिए प्रदीप कुमार, पीसीयू के लिए अर्चना तिवारी एवं प्रदीप कुमार, राज्य उपभोक्ता संघ के लिए विकास तिवारी एवं सुनीता सिंह, डीसीडीएफ के लिए विपुल सैनी एवं सुषमा, तथा हॉर्टीफेड के लिए आंचल खटाना एवं अनिरुद्ध राठी को निर्विरोध प्रतिनिधि चुना गया। लगातार दूसरी बार अध्यक्ष बनने के साथ ही विकास तिवारी ने सहकारी क्षेत्र में अपनी मजबूत पकड़ कायम रखते हुए यह स्पष्ट कर दिया कि सदस्यों का विश्वास आज भी उनके नेतृत्व पर बरकरार है। Post Views: 13 Post navigation SSP हरिद्वार के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई, चोरी का माल बरामद, दोनों आरोपी पहले भी जा चुके हैं जेल एसएसपी हरिद्वार के निर्देशित क्रम में कांवड़ मेला के दृष्टीगत यूपी पुलिस के साथ की गई समन्वय बैठक आयोजित