चारों होनहार गुरदासपुर पंजाब के हैं बाशिंदे, कब्जे से ₹ 84500/- के नकली नोट बरामद असल नोट देकर खरीदे थे नकली नोट, मेन सप्लायर दबोचने के लिए सजाई जा रही है फील्डिंग हरिद्वार, संजीव मेहता।अवांछित गतिविधियों पर लगाम लगाने एवं संदिग्ध तत्वों पर नजर रखने के लिए एसएसपी नवनीत सिंह को निर्देश पर समूचे जनपद में चलाए जा रहे सघन चैकिंग अभियान के क्रम में सिटी हरिद्वार कोतवाली पुलिस ने नकली नोटों की खेप के साथ 04 संदिग्ध को दबोचकर बड़ी कामयाबी हासिल की है। दिनाँक 05/6-07-2026 को चैंकिंग कर रही पुलिस टीम को मेला अस्पताल की तरफ से 04 व्यक्ति आते दिखाई दिये जिनके हावभाव संदिग्ध लग रहे थे। शक होने पर टीम ने जब टॉर्च की रोशनी दिखाकर संदिग्धों को रुकने का ईशारा किया गया तो चारों संदिग्ध वापस मुडकर तेज कदमों से जाने लगे। टीम ने बिल्केश्वर तिराह से टिबडी तिराहे की ओर उक्त चारो व्यक्तियो को पकड लिया। पकडे गये संदिग्धों की तलाशी ली गई तो कब्जे से 500-500 रुपये के कुल 169 जाली करेंसी नोट (चौरासी हजार पॉच सौ रुपये) बरामद हुए। चोरों संदिग्ध को हिरासत पुलिस लेकर सिटी कोतवाली में धारा 3(5) 179,180 बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया। अग्रिम कार्यवाही प्रचलित है। पूछताछ में सामने आया कि इन लोगों ने मिलकर गुरदासपुर पंजाब के ही रहने वाले एक व्यक्ति से कुछ दिन पहले सस्ते दामों पर (₹20000/- रुपये देकर) 500-500 रुपये के 200 नकली नोट (कुल एक लाख रुपये)खरीदे थे। आरोपी नकली नोट को असल रुप में इस्तेमाल करने के लिए हरिद्वार लाये थे। इनके द्वारा बीते रोज भी बाजारों में कुछ नकली नोटों को चलाकर खरीदारी की गयी थी। पकड़े गए आरोपियों का मैडिकल परीक्षण कराकर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कराय जा रहा है। एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर इस पूरे सिंडिकेट के भांडाफोड़ एवं प्रकाश में आए सप्लायर को गिरफ्तार करने विशेष टीम का गठन किया गया है। पकड़े गए संदिग्ध-1-सरजीत सिंह पुत्र करनाल सिंह निवासी गीता दावा थाना गुरदासपुर सिटी जिला गुरदासपुर पंजाब आयु-58 वर्ष2-टिंकू पुत्र सरजीत सिंह निवासी गीता दावा थाना गुरदासपुर सिटी जिला गुरदासपुर पंजाब आयु- 29 वर्ष3-सुमित कुमार पुत्र संजीव कुमार निवासी अरोडी मौहल्ला थाना गुरदासपुर सिटी जिला गुरदासपुर पंजाब आयु- 20 वर्ष के कब्जे से4-संजीव कुमार पुत्र रघुवीर सिंह निवासी अरोडी मौहल्ला थाना गुरदासपुर सिटी जिला गुरदासपुर पंजाब आयु- 47 वर्ष बरामदगी-500 रुपये के कुल जाली 169 नोट (₹84500/-) पुलिस टीम-1.प्रभारी निरीक्षक कुन्दन सिंह राणा2.व0उ0नि0 गोपाल दत्त भट्ट3.उ0नि0 संजीत कण्डारी4.उ0नि0 ऋषिकांत पटवाल5.उ0नि0 नवीन नेगी6.उ0नि0 नवीन चौहान7.उ0नि0 राधाकृष्ण रतूडी8-कानि0नापु विनोद कुमार9-कानि0 सचिन सिंह10-कानि0 सचिन पाण्डेय11-कानि0 नवीन जोशी Post Views: 1,005 Post navigation ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ सेवा पखवाड़ा शिविर में उमड़ी भीड़,18 शिकायतों में 10 का मौके पर समाधान