देहरादून। संजीव मेहता।उत्तरकाशी के सिलक्यारा टनल में थाटक्रीट (Shotcrete) का हिस्सा गिरने से हुए दर्दनाक हादसे के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना का गंभीर संज्ञान लेते हुए उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने मृतक के परिजनों को तत्काल नियमानुसार मुआवजा देने और पार्थिव शरीर को पूरे सम्मान के साथ उनके गृह जनपद तक पहुंचाने के निर्देश भी दिए हैं।मुख्यमंत्री के निर्देश पर आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास सचिव विनोद कुमार सुमन ने एनएचआईडीसीएल और जिला प्रशासन से घटना की विस्तृत जानकारी लेकर राहत, बचाव और सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की। साथ ही टनल में लागू सुरक्षा मानकों और सुरक्षा जांच की स्थिति का भी जायजा लिया।मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार श्रमिकों की सुरक्षा के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है और इस दुखद घटना से प्रभावित परिवार को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।हर पहलू की होगी गहन जांचसचिव विनोद कुमार सुमन ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि हादसे के कारणों की निष्पक्ष और विस्तृत जांच की जाए। साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सभी तकनीकी और सुरक्षा मानकों का पुनर्मूल्यांकन किया जाए।उन्होंने टनल निर्माण एवं संचालन से संबंधित वर्तमान स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) की भी समीक्षा की और सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। Post Views: 999 Post navigation नगर निगम आयुक्त नंदन कुमार के नेतृत्व में हरिद्वार में सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर सबसे बड़ी कार्रवाई, हरेला-2026: हरिद्वार में 30 हजार पौधारोपण का लक्ष्य, सतपाल महाराज बोले— हर परिवार हर साल लगाए एक पौधा