हरिद्वार | 30 जुलाई 2026,संजीव मेहता।पर्यावरण संरक्षण और शासन के निर्देशों के अनुपालन में नगर निगम हरिद्वार ने प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बड़ा बाजार स्थित ठंडा कुआं क्षेत्र में विशेष छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान न्यू चड्ढा जनरल स्टोर से प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक की चटाइयों सहित अन्य सामग्री बरामद कर जब्त कर ली गई।उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी ने बताया कि घाट क्षेत्रों में प्रतिबंधित प्लास्टिक चटाइयों की बिक्री की जांच के दौरान नगर निगम टीम ने सप्लाई चेन का पता लगाया था। जांच में न्यू चड्ढा जनरल स्टोर की भूमिका सामने आने के बाद गुरुवार को पुलिस की मौजूदगी में छापेमारी की गई।व्यापारी को नोटिस, होगी चालानी कार्रवाईकार्रवाई के दौरान विरोध की आशंका को देखते हुए मौके पर चालान नहीं किया गया। संबंधित व्यापारी को नोटिस जारी कर नियमानुसार चालानी कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया है।उल्लंघन पर लाखों रुपये तक का जुर्मानाउप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी ने बताया कि शासन द्वारा सिंगल यूज़ प्लास्टिक के निर्माण, भंडारण, परिवहन, बिक्री और उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लागू है।नियमों के तहत जुर्माने का प्रावधान इस प्रकार है—निर्माता: ₹5 लाख तक जुर्मानापरिवहनकर्ता: ₹2 लाख तक जुर्मानाखुदरा विक्रेता/दुकानदार: ₹1 लाख तक जुर्मानाव्यक्तिगत उपयोग: ₹100 जुर्मानाउन्होंने स्पष्ट किया कि दोबारा उल्लंघन करने वालों पर दोगुना अर्थदंड लगाया जाएगा।अभियान रहेगा जारीनगर निगम ने साफ किया है कि प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। व्यापारियों से अपील की गई है कि वे प्रतिबंधित प्लास्टिक का भंडारण और बिक्री न करें तथा पर्यावरण संरक्षण में सहयोग दें।कार्रवाई के दौरान मुख्य सफाई निरीक्षक संजय शर्मा, सफाई निरीक्षक धीरेंद्र सेमवाल, पुलिस बल तथा नगर निगम की टीम मौजूद रही। Post Views: 1,291 Post navigation हरिद्वार के मदरसों की सुस्त चाल, 271 में से सिर्फ 47 ने रजिस्ट्रेशन के लिए किया आवेदन, UMEA अध्यक्ष ने की ये अपील