हरिद्वार।संजीव मेहता श्रावण मास की कांवड़ यात्रा में इस बार देशभर से हरिद्वार पहुंच रहे शिवभक्त उत्तराखंड सरकार और जिला प्रशासन की व्यवस्थाओं की खुलकर सराहना कर रहे हैं। श्रद्धालुओं का कहना है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सुविधाजनक बनाने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं, जिससे उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा।मुजफ्फरनगर के श्रद्धालु ने की व्यवस्थाओं की सराहनाउत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से हरिद्वार पहुंचे शिवभक्त मांगे राम प्रजापति ने कहा कि इस बार सरकार ने कांवड़ियों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताते हुए कहा कि प्रशासन लगातार श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा का ध्यान रख रहा है। साथ ही उन्होंने सभी कांवड़ियों से प्रशासन का सहयोग करने की अपील भी की।पेयजल और मेडिकल सुविधाओं से मिली राहतदिल्ली से आए अभिषेक गुर्जर ने कहा कि कांवड़ मार्ग पर जगह-जगह पेयजल, चिकित्सा शिविर और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। उन्होंने बताया कि दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान सहित विभिन्न राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए प्रशासन लगातार सक्रिय है।अलग सर्विस रोड से आसान हुआ सफरदिल्ली के ही शिवभक्त राहुल ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा कांवड़ियों के लिए अलग सर्विस रोड की व्यवस्था की गई है, जिस पर केवल श्रद्धालुओं की आवाजाही हो रही है। इससे यात्रा पहले की तुलना में अधिक सुगम और सुरक्षित बनी है तथा कांवड़ियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में आसानी हो रही है।व्यवस्थाओं की हो रही सराहनाशिवभक्तों का कहना है कि इस बार यात्रा मार्गों पर सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, पेयजल, चिकित्सा सुविधा और अन्य आवश्यक सेवाओं को बेहतर ढंग से संचालित किया जा रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और हरिद्वार जिला प्रशासन का धन्यवाद देते हुए कहा कि इन व्यवस्थाओं के कारण कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो रही है।प्रशासन की अपीलजिला प्रशासन ने सभी कांवड़ यात्रियों से अपील की है कि वे प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें, अनुशासन बनाए रखें और यात्रा के दौरान सुरक्षा नियमों का पूरी तरह पालन करें, ताकि सभी श्रद्धालु सुरक्षित रूप से अपनी धार्मिक यात्रा पूरी कर सकें। Post Views: 1,177 Post navigation सृष्टि कंडारी मौत मामला: अब CB-CID करेगी जांच, विधायक विनोद कंडारी की मांग पर सीएम धामी का बड़ा फैसला हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब: दूसरे दिन 14.55 लाख कांवड़िए लेकर चले गंगाजल, कुल संख्या 25.10 लाख पार