बहादराबाद, संजीव मेहता। आचार संहिता के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों/ असामाजिक तत्वों पर पूर्णता अंकुश लगाए जाने हेतु एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल द्वारा दिए गए निर्देश पर थाना बहादराबाद पुलिस द्वारा रात के दौरान संदिग्ध रूप से घूम रहे राशिद को चैक किया गया तो संदिग्ध से नाजायज तमंचा बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ थाना बहादराबाद पर मु0अ0सं0-121/24 धारा- 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया। आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।1- राशिद पुत्र कुर्बान निवासी भारापुर थाना बहादराबाद हरिद्वार,जिससे 01 अदद नाजायज तमन्चा , मय 01 जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद किया बहादराबाद,कार से शराब तस्करी करते 02 आरोपी दबोचे 30 पेटी अंग्रेजी/देशी शराब बरामद, तस्करी में प्रयुक्त कार जब्त आगामी लोक सभा चुनाव के दृष्टिगत एसएसपी हरिद्वार द्वारा आदतन अपराधियों व नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में बहादराबाद पुलिस द्वारा दौराने चेकिंग कलियर मोड नियर कोर कॉलेज के पास कार से शराब तस्करी करते हुए 02 अभियुक्तों को 15 पेटी अंग्रेजी शराब व 15 पेटी देशी शराब के साथ दबोचा गया। अभियुक्तों के विरुद्ध थाना बहादराबाद हरिद्वार पर मु0अ0सं0- 120/24 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।1- मंजेश पुत्र विरमपाल निवासी ग्राम शान्तरशाह थाना बहादराबाद हरिद्वार2- रविलाल पुत्र हरमल सिंह निवासी निकट रविदास मन्दिर थाना बहादराबाद हरिद्वार को गिरफ्तार कर 15 पेटी (720 पव्वे) अंग्रेजी शराब व- 15 पेटी (720 पव्वे) देशी शराब3- तस्करी में प्रयुक्त कार बरामद की। पुलिस टीम-1- कानि. अवनेश2- कानि. माहेश्वर Post Views: 1,571 Post navigation कनखल,हरिद्वार पुलिस की शराब तस्करों पर लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी HRDA की भीमगोड़ा व भूपतवाला में कार्रवाई अवैध निर्माण सील