हरिद्वार,संजीव मेहता।हरिद्वार लोकसभा सीट पर जैसे गर्मी का पारा बढ़ रहा है वैसे ही सियासी पारा भी बढ़ गया है । जिसमे हरीश रावत व उमेश कुमार के बीच आरोप प्रतिरोप का सिलसिला तेज हो गया है दरअसल इंटरनेट मीडिया पर एक फोटो वायरल हुई जिसमें हरीश रावत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गुलदस्ता भेंट करते दिख रहे हैं। इस फोटो को इस तरह प्रसारित किया गया कि माना जाने लगा कि कांग्रेस के खांटी नेता हरीश रावत भाजपा में शामिल होने वाले हैं। कई तरह के कयास लगाए जाने लगे। जिस पर अब हरीश रावत की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने इंटरनेट मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दी है।झूठ और साजिश की पराकाष्ठा, भाजपा के औजार ने पहले हमारी सरकार गिराने की साज़िश की और अब मुझे बदनाम कर भाजपा को लाभ पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री के रूप में मोदी जी को दिये गये गुलदस्ते की फोटो को वायरल कर भ्रम पैदा किया जा रहा है। यह फोटो 2016 का है, जब आदरणीय प्रधानमंत्री जी उत्तराखंड आए थे। मैं उस समय राज्य का मुख्यमंत्री था और मैंने हेलीपैड पर उन्हें गुलदस्ता भेंट किया था। कैसी विडंबना है अब स्टिंगबाज भी सांसद बनने का ख्वाब देखने लग गए हैं। धन्य है #भाजपा, तुम्हारे पतन पर कि तुमने मददगार भी अपना जैसा ही खोजा। उधर उमेश कुमार कुमार निर्दलीय प्रत्याशी ने हरीश रावत पर तंज कसा है। Post Views: 1,468 Post navigation उत्तराखंड,गोली का जवाब गोलों से दिया जाएगाः सीएम धामी छत्रपति शिवाजी महाराज कथा’’ का दूसरा दिन,देश में व्याप्त अंधकार को दूर करने में पतंजलि का बड़ा योगदान : स्वामी गोविन्द देव गिरि जी महाराज