हरिद्वार। संजीव मेहता।दीपावली के पर्व और आगामी कुंभ मेले को देखते हुए नगर निगम हरिद्वार ने शहर की स्वच्छता व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए कमर कस ली है। नगर आयुक्त के निर्देश पर शहर में रात्रिकालीन विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत प्रमुख बाजारों, मुख्य मार्गों और सार्वजनिक स्थलों की व्यापक स्तर पर सफाई कराई जा रही है।इसी क्रम में ज्वालापुर मुख्य बाजार से आर्यनगर चौक, रानीपुर मोड़ होते हुए रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड से हरकी पैड़ी तक विशेष सफाई अभियान संचालित किया गया। देर रात तक चले इस अभियान में नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।अभियान में वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पवन कार्की, मुख्य सफाई निरीक्षक श्रीकान्त, सफाई निरीक्षक आकाश फोर तथा सुपरवाइजर लवकेश, अनुराग और कुशाल के नेतृत्व में 43 पर्यावरण मित्रों ने सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाली।नगर निगम की टीम ने प्रमुख बाजारों और व्यस्त मार्गों पर विशेष सफाई कर शहर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाने का प्रयास किया। निगम का उद्देश्य दीपावली के दौरान स्थानीय नागरिकों के साथ ही कुंभ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को स्वच्छ एवं सुंदर हरिद्वार का वातावरण उपलब्ध कराना है।नगर निगम प्रशासन के अनुसार दीपावली और आगामी कुंभ मेले के मद्देनजर शहर में नियमित रूप से विशेष सफाई अभियान जारी रहेंगे।नगर निगम का संदेश है— स्वच्छ हरिद्वार, सुंदर हरिद्वार। Post Views: 1,016 Post navigation उत्तराखंड स्थापना दिवस पर हरिद्वार में होंगे भव्य आयोजन, ऋषिकुल ऑडिटोरियम में सजेगा मुख्य समारोह