रुड़की,इमरान देशभक्त।।भारतवर्ष प्रेम और सद्भावना का एक ऐसा गुलदस्ता है,जिसमें सभी धर्मों के फूलों की खुशबू सदियों से महकती चली आ रही है।ये उदगार वानप्रस्थ जनजागृति समिति के अध्यक्ष कर्नल एमपी शर्मा ने मोहल्ला सोत में ईद मिलन सद्भावना मिलन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए व्यक्त किए।कर्नल शर्मा ने ईदगाह चौक से जामा मस्जिद सोत तक शांति कुंज,जमाते इस्लामी हिन्द और उत्तराखंड नागरिक सम्मान समिति के सहयोग से तिरंगा यात्रा निकाली,जिसमें राष्ट्र हित सर्वोपरि,हिन्दू-मुस्लिम एकता जिंदाबाद,भारत माता की जय,हिंदुस्तान ज़िंदाबाद,सभी धर्मों का सम्मान करो जैसे नारे बोलते हुए आपसी भाईचारे का संदेश दिया।इस मौके पर मतदान में भाग लेने,नशा मुक्ति,अशिक्षा को दूर करना आपसी प्रेम जैसे विषयों पर वक्ताओं ने अपने-अपने विचार रखे।वानप्रस्थ जनजागृति समिति के जय कुमार शर्मा (सचिव),बंगाल सिंह (संगठन सचिव),विनोद मिश्रा,डॉ०गोपाल कृष्ण,चंद्रपाल त्यागी,अरविंद गर्ग,डॉ०ताहिर हसन,उमेश शर्मा,अताउर रहमान अंसारी,पीयूष ठाकुर,शहर काजी शकील अल्वी, व्यापारी नेता अरविंद कश्यप व प्रमोद जौहर, युवा समाज सेवी अक्षय प्रताप सिंह,इनाम खान,राजकुमार सैनी,वरिष्ठ पत्रकार सुभाष सैनी,रश्मि चौधरी,पारुल भाटिया,महेश खन्ना,डॉ०चिन्मय शर्मा,अभिषेक शर्मा,पार्षद मोहसिन अल्वी,आशीष गुप्ता,पूर्व पार्षद दिनेश शर्मा,इमरान देशभक्त,सैयद नफिसुल हसन,सलमान फरीदी,जाकिर त्यागी,विकास वशिष्ट,ओम प्रकाश नूर,अब्दुल सत्तार आदि ने विचार व्यक्त किये।कार्यक्रम का संचालन शायर अफजल मंगलौरी ने किया,इससे पूर्व सद्भावना यात्रा का जामा मस्जिद पहुंचने पर गणमान्य व्यक्तियों द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। Post Views: 5 Post navigation रंगी-पुताई व साफ-सफाई का कार्य लगभग संपूर्ण,ईदगाह नमाजियों के लिए सज-धज कर हुई तैयार रुड़की और रामनगर में गरजेगी प्रियंका गांधी और हल्द्वानी में योगी बाबा