हरिद्वार, संजीव मेहता विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष आईएएस श्री अंशुल सिंह और सचिव उत्तम सिंह चौहान ने पौधारोपण किया और सभी से पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण करने के लिए जागरुक भी किया।प्राधिकरण के उपाध्यक्ष आईएएस श्री अंशुल सिंह ने कहा कि पूरा विश्व आज ग्लोबल वार्मिंग की समस्या से जूझ रहा है। बढ़ते तापमान का बुरा प्रभाव पर्यावरण और मानव व वन्यजीवों पर पड़ रहा है। पर्यावरण को बचाने के लिए हम सभी को मिलकर काम करना होगा। अधिक से अधिक संख्या में वृक्ष लगाने और प्लॉस्टिक उत्पादों व पॉलीथिन का प्रयोग बंद करना होगा। Big breaking,प्रधानमंत्री मोदी ने पीएम पद से दिया इस्तीफा उन्होंने कहा कि हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण निरंतर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में काम कर रहा है। हाई—वे पर फ्लाईओवर के नीचे खाली पड़े स्थानों का प्रयोग स्पोर्ट्स गतिविधियों और पार्क के तौर पर किया जा रहा है। कांवड़ पटरी मार्ग को आक्सीजन लेन के तौर पर विकसित किया गया है। यही नहीं आवासीय परियोजनाओं में भी पर्यावरण संरक्षण संबंधी उपाय अमल में लाए जा रहे हैं। उन्होंने खासोआम से पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण करने के लिए अपील की।प्राधिकरण के सचिव उत्तम सिंह चौहान ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान की जरुरत है। पर्यावरण बचेगा तो मानव सभ्यता भी बचेगी। पर्यावरण का संरक्षण हम सभी की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए। अधिक से अधिक पौधारोपण और पर्यावरण को हानि पहुंचाने वाले उत्पादों का उपयोग त्याग कर हम पर्यावरण का संरक्षण कर सकते हैं। Post Views: 546 Post navigation पतंजलि,विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्तराखण्ड राज्य के लिए जीते पदक गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने स्पोर्टस के लिए किए गए कार्यों पर एचआरडीए की पीठ थपथपाई।