हरिद्वार | 18 जून 2025, sanjiv mehta. हरिद्वार पुलिस ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हर की पैड़ी क्षेत्र में फड़ और ठेली लगाकर रास्ता रोकने वाले 18 लोगों के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत सख्त कार्यवाही की है। भीड़भाड़ वाले घाट क्षेत्र को अवैध कब्जों से मुक्त कराने के लिए पुलिस ने एक्शन मोड में आते हुए 81 पुलिस एक्ट के तहत ₹4500 शमन शुल्क वसूलते हुए सभी आरोपितों को कड़ी चेतावनी दी है। पुलिस ने स्पष्ट कर दिया है कि भविष्य में दोबारा ऐसे अतिक्रमण पाए जाने पर कड़ी वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। चालानी कार्रवाई की जद में आए नाम: कमलेश पुत्र मैकू – ब्रह्मपुरी संजू पुत्र दुर्गा – विकास कॉलोनी होशियार पुत्र बचन – अपर रोड जीतू पुत्र भगवानदास – लालजीवाला आकाश पुत्र — लालजीवाला राजकुमार पुत्र फूलचंद – लालजीवाला रामू पुत्र सकटू लाल – ब्रह्मपुरी अरविंद पुत्र गंगा – निर्मला छावनी राहुल पुत्र मगरे – ब्रह्मपुरी विकास पुत्र संतोष – ब्रह्मपुरी राहुल पुत्र अनिल – ब्रह्मपुरी रोहित पुत्र सुंदर – ब्रह्मपुरी किशन पुत्र कालू – ब्रह्मपुरी विशाल पुत्र सुशील – ब्रह्मपुरी ओमकार पुत्र सुरेश – ब्रह्मपुरी सीटू पुत्र पूतन गुप्ता – ब्रह्मपुरी जयराम पुत्र करण – ब्रह्मपुरी राम सिंह पुत्र टीकाराम – ब्रह्मपुरी कोतवाली नगर पुलिस ने घाट क्षेत्र को व्यवस्थित और श्रद्धालुओं के लिए सुगम बनाए रखने के उद्देश्य से यह कार्यवाही की है। ⛔ अवैध अतिक्रमण को लेकर अब पुलिस सख्त मोड में है – अगली बार सीधे होगी एफआईआर! Post navigation हरिद्वार में सीएम धामी का बड़ा ऐलान – सलेमपुर का नाम होगा ‘लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर ग्राम’ 🛑 हरिद्वार में चला प्राधिकरण का बुलडोज़र! दो अवैध निर्माण सील