कुल्लू/मनाली,प्रदीप शर्मा।झज्जर जिले से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई नाबालिग लड़की को सिटी पुलिस ने मनाली (हिमाचल प्रदेश) से सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने मामले में नाबालिग के साथ मौजूद एक युवक को भी हिरासत में लिया है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार नाबालिग 13 दिसंबर को अचानक लापता हो गई थी। लड़की के परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर सिटी थाना पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। नाबालिग झज्जर जिले के एक गांव की रहने वाली है, जबकि उसका परिवार वर्तमान में झज्जर शहर में किराए के मकान में रह रहा था। टीम गठित कर नाबालिग की बरामद मामले की सूचना मिलते ही सिटी थाना पुलिस ने जांच शुरू की और नाबालिग की तलाश के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस ने जांच के दौरान पुलिस को नाबालिग के मनाली में होने की जानकारी मिली। लगातार प्रयासों के बाद सिटी पुलिस टीम ने करीब एक सप्ताह बाद नाबालिग को मनाली से बरामद कर लिया है। लड़की पूरी तरह सुरक्षित- पुलिस सिटी थाना एसएचओ ने बताया कि लड़की पूरी तरह सुरक्षित है। बरामदगी के दौरान उसके साथ मौजूद एक युवक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि नाबालिग की काउंसलिंग कराई जा रही है और परिजनों के सुपुर्द करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। वहीं आरोपी के खिलाफ नाबालिग से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। Post Views: 471 Post navigation गृहमंत्री अमित शाह का हिमाचल दौरा क्यों हुआ रद? SSB के स्थापना दिवस समारोह में पहुंचने का था कार्यक्रम