हरिद्वार।संजीव मेहता । हाइवे ग्रीन कॉलोनी, निकट रानीपुर झाल में आज दिव्य योग केंद्र की द्वितीय शाखा का शुभारंभ बड़े ही उत्साह और आध्यात्मिक ऊर्जा के साथ किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष आशु चौधरी ने रिबन काटकर केंद्र का विधिवत उद्घाटन किया।उद्घाटन समारोह में संबोधित करते हुए आशु चौधरी ने कहा—“आज का दिन अत्यंत हर्ष का है। योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक सम्पूर्ण कला है, जो हमें तन, मन और आत्मा से जोड़ने का मार्ग दिखाती है। भारत की इस प्राचीन विरासत को आगे बढ़ाना हम सभी का दायित्व है।”अंतर्राष्ट्रीय योगाचार्य विपिन गोलियान ने कहा—“भागदौड़ भरे जीवन में तनाव और बीमारियाँ तेजी से बढ़ रही हैं। योग ही वह साधना है जो हमें मानसिक शांति, एकाग्रता और उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करती है। यह शरीर को मजबूत बनाकर मन को संतुलन प्रदान करता है।”कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे —अंतर्राष्ट्रीय योगाचार्य विपिन गोलियान, योगाचार्य पूजा राठी, स्वामी विश्वात्मा, स्वामी गोविन्द, दुर्गेश पांडे, विमलेश मिश्रा सहित कई अन्य गणमान्य लोग।नव-उद्घाटित दिव्य योग केंद्र अब क्षेत्रवासियों को नियमित योग, ध्यान एवं स्वास्थ्य-संवर्धन के सत्र उपलब्ध कराएगा। Post Views: 2,497 Post navigation 🚨 घना कोहरा, बढ़ता खतरा — हरिद्वार ट्रैफिक पुलिस बनी सुरक्षा की ढाल नए वर्ष के आगमन की खुशी में भेल स्थित गुरुद्वारा श्रीगुरु नानक दरबार में देर शाम विशेष दीवान सजाया