हरिद्वार, संजीव मेहता।एस.एम.जे.एन. (पी.जी.) कॉलेज, हरिद्वार के लिए आज का दिन ऐतिहासिक उपलब्धियों भरा रहा। कॉलेज प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री महंत रविंद्र पुरी जी और प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार बत्रा ने संयुक्त रूप से कॉलेज के छह: मेधावी छात्र-छात्राओं के यूजीसी नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (NET) उत्तीर्ण करने की हर्षपूर्ण घोषणा की। इन विद्यार्थियों की सफलता ने न केवल कॉलेज, बल्कि संपूर्ण हरिद्वार जनपद का नाम रोशन किया है।इस कठिन राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा को उत्तीर्ण कर ये छात्र अब देश भर के विश्वविद्यालयों में सहायक प्रोफेसर पद और शोध अन्वेषण के लिए पात्र बन गए हैं।मोहित मल्होत्रा (वाणिज्य )अक्षत त्रिवेदी (समाज कार्य )गौरव वर्मा (वाणिज्य )खुशी गुप्ता (अर्थशास्त्र )प्रिया रंजन (अंग्रेजी साहित्य ) एवंकु सपना ( हिंदी साहित्य )श्री महंत रविंद्र पुरी जी ने सफल छात्रों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि इन छह: विद्यार्थियों की सफलता उनकी कड़ी मेहनत और हमारे कॉलेज केशैक्षणिक एवं शिक्षणेतर वातावरण का दिव्य फल है। हमारा मिशन ऐसी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना है जो छात्रों को राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए सशक्त बनाए। यह परिणाम प्रमाणित करते हैं कि हम सही मार्ग पर अग्रसर हैं।प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार बत्रा ने छात्रों और संकाय सदस्यों को बधाई देते हुए कहा यह संस्थान के लिए अत्यंत गौरव का क्षण है पांच छात्रों का नेट क्वालीफाई करना, विशेषकर वाणिज्य, अर्थशास्त्र, समाज कार्य ,अंग्रेजी साहित्य एवं हिन्दी साहित्य जैसे विषयों में, हमारे उत्कृष्ट अकादमिक परामर्श को दर्शाता है। मोहित, अक्षत, गौरव, खुशी प्रिया रंजन , कु सपना ने अपने सहपाठियों के लिए एक अनुकरणीय मानक स्थापित किया है।प्रो. बत्रा ने विशेष रूप से ‘निरंजनी सुपर 33’ के अंतर्गत दी गई विशेष कोचिंग और मार्गदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि विभागाध्यक्षों और प्राध्यापकों के अथक परिश्रम और इस विशेष मार्गदर्शन कार्यक्रम ने छात्रों को इस मुकाम तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।कॉलेज प्रबंधन द्वारा जल्द ही कैंपस में एक भव्य अभिनंदन समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें इन सभी मेधावियों को सम्मानित किया जाएगा Post Views: 240 Post navigation योगी-धामी और राजनाथ एक मंच पर, भारत माता मंदिर में हुआ स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि की समाधि व प्रतिमा का भव्य अनावरण नगर निगम की महापौर किरण जैसल ने 1 वर्ष के कार्यकाल में किए अनेकों विकास कार्य : विकास तिवारी